हिमाचल के छः बार मुख्यमंत्री रहे दिग्गज नेता वीरभद्र सिंह के निधन पर जताया शोक

हिमाचल के छः बार मुख्यमंत्री रहे दिग्गज नेता वीरभद्र सिंह के निधन पर जताया शोक                              
धर्मशाला, 08 जुलाई। (विजयेन्दर  शर्मा)।    सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री, सरवीण चौधरी ने पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि राजा वीरभद्र सिंह के चले जाने से जो क्षति हिमाचल को हुई है, वह शब्दों में बयान करना मुश्किल है। उन्होंने कहा कि में निःशब्द हूं। वीरभद्र सिंह के यूं चले जाने पर हर हिमाचलवासी आज सदमें में हैं। हिमाचल के लिए यह एक बहुत बड़ी क्षति है जिसकी भरपाई कभी नहीं हो सकती। उनकी मजबूत इच्छाशक्ति, प्रतिबद्धता और दृढ़ संकल्प हम सभी के लिए सदैव प्रेरणा का स्रोत रहेगा। हिमाचल के इतिहास में उन्होंने जो विकास की गाथा लिखी है, उसे हिमाचल सदियों-सदियों तक याद रखेगा। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिवार को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।
-0-

BIJENDER SHARMA

हि‍माचल प्रदेश का समाचार पोर्टल

एक टिप्पणी भेजें

Thanks For Your Visit

और नया पुराने