अनुराग ठाकुर को कैबिनेट मंत्री बनाए जाने पर दी बधाई

अनुराग ठाकुर को कैबिनेट मंत्री बनाए जाने पर दी बधाई
धर्मशाला, 8 जुलाई (विजयेन्दर  शर्मा)।    - सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री, सरवीण चौधरी ने अनुराग ठाकुर को सूचना एवं प्रसारण तथा युवा एवं खेल मंत्री बनाए जाने पर बधाई एवं अपनी शुभ कामनाएं दी है। उन्होंने कहा कि अनुराग ठाकुर को कैबिनेट मंत्री बनाना हिमाचल के लिए बड़े गौरव की बात है।
    उन्होंने कहा कि अनुराग ठाकुर एक जुझारू नेता है और कोरोना काल में जिस तरह से उन्होंने प्रदेश की जनता के लिए काम किया, वह सराहनीय था। उन्होंने कहा कि युवा नेता के रूप में अनुराग ठाकुर की राष्ट्रीय स्तर पर पहचान है और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बड़ी जिम्मेदारी देकर युवा शक्ति को ओर अधिक सशक्त किया है।


कैबिनेट मंत्री बनाए जाने पर किशन कपूर दी  अनुराग ठाकुर को  बधाई
धर्मशाला, 8  जुलाई- (विजयेन्दर  शर्मा)।    सांसद किशन कपूर  ने सूचना एवं प्रसारण तथा युवा एवं खेल मंत्री बनाए जाने पर अनुराग ठाकुर को  बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि अनुराग ठाकुर को कैबिनेट मंत्री बनाया जाना  हिमाचल के लिए गर्व की बात है।
    उन्होंने कहा कि अनुराग ठाकुर एक लोकप्रिय और युवा  नेता हैं।  उन्होंने कहा कि  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बड़ी जिम्मेदारी देकर युवा शक्ति को ओर अधिक सशक्त किया है।
-0-

BIJENDER SHARMA

हि‍माचल प्रदेश का समाचार पोर्टल

एक टिप्पणी भेजें

Thanks For Your Visit

और नया पुराने