कांग्रेस चुनावों के लिए तैयार-कार्यकर्ताओं का मनोबल ऊंचा- दीपक शर्मा


कांग्रेस चुनावों के लिए तैयार-कार्यकर्ताओं का मनोबल ऊंचा- दीपक शर्मा
  धर्मशाला 15 सितम्बर  (विजयेन्दर शर्मा)    ।   हिमाचल प्रदेश कांग्रेस आगामी उपचुनावों के लिए ही नहीं विधानसभा के आम चुनावों के लिए भी तैयार है।प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं का मनोबल ऊंचा है।पोलिंग बूथ स्तर के कार्यकर्ता एकजुट हो कर भाजपा सरकार को सत्ताच्युत करने के लिए कृतसंकल्प हैं।यह दावा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ प्रवक्ता दीपक शर्मा ने आज किया।उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों से जनता तंग है।भाजपा सरकार भी जनाक्रोश के चलते चुनावों से डर रही है।उन्होंने कहा कि प्रदेश में होने वाले चार उपचुनावों से भाजपा भाग रही है।जनाक्रोश को शांत करने के लिए भाजपा छटपटा रही है।कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि देश के अन्य राज्यों की तरह हिमाचल में भी भाजपा सरकार नेतृत्व परिवर्तन करके लाभ लेना चाहती है।लेकिन इसका भाजपा को कोई लाभ नहीं होगा।मुख्यमंत्री बदलने से जनसमस्याएं खत्म नहीं होंगी।उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने अपने चार साल के कार्यकाल को मात्र कुर्सी बचाने में ही ख़त्म कर दिया।भाजपा का आंतरिक सत्ता संघर्ष इस कदर बढ़ चुका है कि मुख्यमंत्री को खुद आगे आ कर सरकार का बचाव करना पड़ रहा है।आंतरिक कलह की वजह से सरकार  इओआस के मामले में असल साबित हुई है।कांग्रेस नेता ने कहा कि कांग्रेस पार्टी आगामी विधानसभा के आम चुनावों के लिए भी तैयार है।भाजपा में अगर हिम्मत है तो विधानसभा भंग करके आम चुनाव करवाने की हिम्मत जुटाए।उन्होंने दावा किया कि भाजपा आगामी चुनावों में दहाई का आंकड़ा भी पार नहीं कर पाएगी।उन्होंने कहा कि महंगाई,बेरोजगारी, किसानों-बागवानों का उत्पीड़न,मजदूरों-गरीबों,मध्यम वर्ग एवम छोटे व्यापारियों की समस्याओं के प्रति सरकार की अनदेखी की वजह से ही भाजपा सरकार के प्रति जनाक्रोश पैदा हुआ है।दीपक शर्मा ने कहा कि हिमाचल की जनता सत्तारूढ़ भाजपा सरकार से जनसमस्याओं बारे जबाब चाहती है।कर्जमुक्त हिमाचल के लिए सरकार ने क्या कदम उठाए पूछना चाहती है।लेकिन सरकार इन सब अहम मुद्दों से कन्नी केवट कर जनता का ध्यान बांटने की कोशिश कर रही है और गैरजरूरी मुद्दों को हवा दे रही है।दीपक शर्मा ने कहा कि भाजपा की इस जुमलेवाज़ी को जनता पहचान चुकी है।भाजपा के यह हथकंडे अब चलने वाले नहीं हैं।दीपक शर्मा ने दावा किया कि कांग्रेस आगामी विधानसभा चुनावों में प्रचण्ड बहुमत के साथ सरकार बनाएगी।



BIJENDER SHARMA

हि‍माचल प्रदेश का समाचार पोर्टल

एक टिप्पणी भेजें

Thanks For Your Visit

और नया पुराने