राष्ट्रीय लोक अदालत 11 दिसम्बर को


राष्ट्रीय लोक अदालत 11 दिसम्बर को
धर्मशाला, 05 अक्तूबर (विजयेन्दर शर्मा)    ।   जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण धर्मशाला के सचिव ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला कांगड़ा की सभी न्यायिक अदालतों में 11 दिसम्बर, 2021 को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। जिसमें एनआई एक्ट मामलांे, मनी रिकवरी, लेबर डिस्प्यूट, मेंटेनेंस मामलों, क्रिमिनल कांपोंउडेबल मामलों, एमएसीटी मामलों, सिविल मामलों, वैवाहिक मामलों की सुनवाई की जाएगी।
  उन्होंने जिला के लोगों से आग्रह किया है जिनके उपरोक्त विषयों पर केस जिला न्यायिक अदालतों में चले हुए हैं वह सभी राष्ट्रीय लोक अदालत में अवश्य भाग लें ताकि उनके मामलों का मौके पर निपटारा सुनिश्चित हो सके।


BIJENDER SHARMA

हि‍माचल प्रदेश का समाचार पोर्टल

एक टिप्पणी भेजें

Thanks For Your Visit

और नया पुराने