हिमाचल के इतिहास में सबसे निकम्मी,अनुभवहीन और असंवेदनशील सरकार

 
धर्मशाला, 05   फरवरी  ( विजयेन्दर शर्मा) ।   हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी भाजपा सरकार को सत्ता से बाहर करने के लिए एकजुटता के साथ लामबंद हो चुकी है।पोलिंग बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत बनाने की प्रक्रिया अंतिम चरण में पहुंच गई है।पार्टी का सदस्यता अभियान सभी 68 विधानसभा क्षेत्रों में आरम्भ हो चुका है। यह जानकारी हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ प्रवक्ता दीपक शर्मा ने  दी।
उन्होंने कहा कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर के नेतृत्व में जनजागरण अभियान 64 विधानसभा क्षेत्रों में पूरा किया जा चुका है।जिन विधानसभा क्षेत्रों में कांग्रेस कई वर्षों से पिछड़ती आ रही है उन क्षेत्रों को कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने विशेष तौर पर रणनीति बनाई है।इन क्षेत्रों में प्रदेशाध्यक्ष खुद जनजागरण अभियान चला कर पड़ यात्राएं कर रहे हैं। कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि करोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए प्रदेश कांग्रेस ने अपने सभी जनसम्पर्क के कार्यक्रम हालात सामान्य होने तक स्थगित किए हैं।जैसे ही हालात सामान्य होंगे,पार्टी अपने जनजागरण अभियान को दोबारा गति देगी।दीपक शर्मा ने कहा कि एक तरफ करोना महामारी के मामले प्रदेश में बढ़ रहे हैं और मुख्यमंत्री प्रदेश के दौरे करके जनसभाएं कर रहे हैं।उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री क्षेत्रवाद की राजनीति कर रहे हैं और राजनैतिक द्वेष के चलते कई क्षेत्रों की अनदेखी कर रहे हैं।
दीपक शर्मा ने कहा कि जिस तरह से सरकार ने लापरवाही बरती है और जनता को अपने हाल पर छोड़ रखा है उससे साफ जाहिर होता है कि भाजपा सरकार का मुख्य उद्देश्य मात्र सत्तालोलुपता है।आमजन की सरकार को कोई फिक्र नहीं है।यह हिमाचल के इतिहास में सबसे निकम्मी,अनुभवहीन और असंवेदनशील सरकार है।
BIJENDER SHARMA

हि‍माचल प्रदेश का समाचार पोर्टल

एक टिप्पणी भेजें

Thanks For Your Visit

और नया पुराने