डाडासीबा में हुई आजादी का अमृत महोत्सव अंत्योदय अभियान की शुरुआत

डाडासीबा में हुई आजादी का अमृत महोत्सव अंत्योदय अभियान की शुरुआत 
विभिन्न विभागों ने किया लोगों को जागरुक
देहरा 28 अप्रैल(विजयेन्दर शर्मा ) ।: आजादी का अमृत महोत्सव के तहत देश भर में महत्वपूर्ण स्वतंत्रता सेनानियों के जिलों में विकासात्मक गतिविधियों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रसारण के लिए आजादी का अमृत महोत्सव अंत्योदय अभियान का शुभारंभ किया गया है। इस अभियान के लिए भारत सरकार द्वारा देशभर में चुने गए 75 जिलों में पहाड़ी गांधी बाबा कांशीराम का जिला भी चिन्हित किया गया है। 90 दिन तक चलने वाले इस अभियान की शुरुआत आज पहाड़ी गांधी बाबा कांशीराम के मूल स्थान डाडासीबा से की गई। डाडासीबा में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ एसडीएम देहरा धनबीर ठाकुर व पहाड़ी गांधी बाबा कांशीराम के पौत्र ने बाबा कांशीराम के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर की। 
एसडीएम देहरा ने कहा कि यह हमारे लिए गौरव की बात है कि पहाड़ी गांधी बाबा कांशीराम के जिले को भारत सरकार द्वारा इस प्रकार की गतिविधि के लिए चुना गया है। उन्होंने बताया कि विकास खंड परागपुर की 36 पंचायतों के लोगों ने आज इस कार्यक्रम में भाग लिया। उन्होंने बताया कि इस अवसर पर सरकार के विभिन्न विभागों व बैंक के कर्मचारियों ने लोगों को सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में बैंक कर्मचारियों द्वारा प्रधानमंत्री किसान निधि प्राप्त करने वाले लाभार्थी किसानों के क्रेडिट कार्ड बनाए गए। इसके अतिरिक्त विभिन्न विभागों से संबंधित योजनाओं से भी लोगों को अवगत करवाया गया। एसडीएम ने बताया कि 90 दिनों तक चलने वाले इस महोत्सव में विभिन्न विभागों के साथ युवा मंडलों, महिला मंडलों एवं अन्य संस्थाओं को भी जोड़ा जाएगा।
इस अवसर पर खंड विकास अधिकारी परागपुर कंवर सिंह ने लोगों को आजादी का अमृत महोत्सव अंत्योदय अभियान के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि यह अभियान इसी प्रकार से 90 दिनों तक एक महोत्सव के रूप में मनाया जाएगा तथा सरकार के नौ मंत्रालयों व विभागों की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा। इस अवसर पर नायब तहसीलदार डाडासीबा अभिराय सिंह ठाकुर, पंचायती राज संस्थाओं के प्रतिनिधि व विभिन्न पंचायतों के लोग उपस्थित रहे।
000
BIJENDER SHARMA

हि‍माचल प्रदेश का समाचार पोर्टल

एक टिप्पणी भेजें

Thanks For Your Visit

और नया पुराने