स्वास्थ्य के कारण इस बार भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक में नही जा रहा


पालमपुर, 03 जुलाई  ( विजयेन्दर शर्मा )
हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार ने कहा हैदराबाद में भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक हो रही है। मैं पिछले 50 वर्षो से कार्य समिति का लगातार सदस्य रहा हूँ। स्वास्थ्य के कारण इस बार नही जा रहा हूँ। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जगत प्रकाश नडडा जी को मैंने सूचित कर दिया है।
उन्होंने कहा मुझे प्रसन्नता है कि आज से 70 वर्ष पहले जब मैं भारतीय जन संघ का सदस्य बना था उस समय पार्टी विष्व की सबसे छोटी पार्टी थी और पार्टी के पास कुछ भी नही था परन्तु आज मेरी पार्टी भारतीय जनता पार्टी विष्व की सबसे बड़ी पार्टी बन गई है और दिल्ली से हिमाचल तक पार्टी का राज्य है।
शांता कुमार ने कहा मुझे प्रसन्नता है कि आजाद भारत का लोकसभा का पहला चुनाव 1952 में हुआ था। मैंने उस में एक कार्यकर्ता के रूप में काम किया था। कांगड़ा लोक सभा से जन संघ के पहले उम्मीदबार उस समय के पंजाब नेशनल बैंक के मालिक श्री योध राज थे उनकी जमानत जब्त हुई थी।
उन्होंने कहा मैं लगातार 50 साल से कार्य समिति का सदस्य रहा हूं। भाजपा के उस पहले युग का और कोई नेता आज हिमाचल में नही - कुल्लू के ठाकुर कुंज लाल जी 1951 से मेरे साथी थे। उनके बाद अब मैं पूरे हिमाचल में उस युग का एक मात्र कार्यकता हूं।
शांता कुमार ने कहा जीवन के इस अन्तिम मोड़ पर मेरी यही इच्छा है कि पार्टी जिन आदर्शो को लेकर 1952 से चली थी अन्तिम समय तक भी उन आदर्शो का पालन करती रहे।

BIJENDER SHARMA

हि‍माचल प्रदेश का समाचार पोर्टल

एक टिप्पणी भेजें

Thanks For Your Visit

और नया पुराने