उद्योग मंत्री ने नंगल चौक में 27 महिला मंडलों को बांटा सामान

  

कहा....महिलाओं के सशक्तिकरण एवं उत्थान के लिए सरकार ने किए गंभीर प्रयास

देहरा 25 सितम्बर ( विजयेन्दर शर्मा ) ।  : प्रदेश के इतिहास में महिलाओं के सशक्तिकरण एवं उत्थान हेतु यदि सबसे अधिक प्रयास किसी सरकार ने किए तो वह वर्तमान सरकार ने किए। महिलाओं को संबल प्रदान करने के साथ-साथ आत्मनिर्भर बनाने के लक्ष्य से प्रदेश सरकार द्वारा अनेकों योजनाओं का संचालन प्रदेश में किया जा रहा है। नंगल चौक में महिला मंडलों के सम्मान मे आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि शिरकत करते हुए उद्योग मंत्री बिक्रम ठाकुर ने यह शब्द कहे। 
उद्योग मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार ने हिमाचल पथ परिवहन निगम की बसों में महिला यात्रियों को 50 प्रतिशत रियायत देने का कार्य किया। उन्होंने कहा कि महिलाएं हमारी कुल आबादी का 50 प्रतिशत है और महिलाओं के समग्र विकास और उनकी सक्रिय भागीदारी के बिना विकसित समाज की परिकल्पना नहीं की जा सकती। उन्होंने कहा कि इसी उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए वर्तमान प्रदेश सरकार ने निगम की बसों में बस किराए में 50 प्रतिशत छूट देने का निर्णय लिया।

उद्योग मंत्री ने क्षेत्र के 27 महिला मंडलों को आवश्यक सामान भेंट करते हुए उन्हें सम्मानित किया। जिसमें शिव शक्ती महिला मंडल डाडासीबा,वार्ड नंबर 3 महिला मंडल डाडासीबा,वार्ड नंबर 1 महिला मंडल डाडासीबा,आदर्श महिला मंडल कलेहड,हरिजन महिला मंडल कलेहड,शिव शक्ती महिला मंडल बतबाड,वार्ड नंबर 4 महिला मंडल बतबाड,डोला वस्ती महिला मंडल बतबाड,महिला मंडल जदामन वार्ड नंबर 2,महिला मंडल पदियाल,महिला मंडल अप्पर गुरनवाड,महिला मंडल वार्ड नंबर 4,सामुदायिक महिला मंडल पड़यार बस्ती,प्रगतिशील नारी कल्याण महिला मंडल गुरनबाड,महिला मंडल पदाह सुदयाल वार्ड नंबर 3,महिला मंडल राजपूत बस्ती वार्ड नंबर 4,महिला मंडल अप्पर न्याड वार्ड नंबर 3,महिला मंडल बडयाल बस्ती वार्ड नंबर 1,महिला मंडल न्याड वार्ड नंबर 2,महिला मंडल मस्तयाल वार्ड नंबर 5,महिला मंडल जलेरा,महिला मंडल ब्राह्मण बस्ती,महिला मंडल अप्पर बठरा,महिला मंडल लोअर बठरा,शिव शक्ती महिला मंडल अप्पर भलवाल,महिला मंडल गुरगालाहड,राधे राधे महिला मंडल खुदियाणा को आवश्यक सामान भेंट किया।

जिनमें महिला मंडलों की मांग के अनुसार गद्दे, कुर्सियां, पेटियां, मैट, दरियां, बर्तन, पंखे आदि जरूरत की तमाम वस्तुएं बांटी गई। उद्योग मंत्री ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में समाजिक और अन्य सामूहिक कार्यक्रमों के आयोजन में महिला मंडलों की महत्वपूर्ण भूमिका रहती है। इस हेतु जसवां परागपुर विधानसभा क्षेत्र में उनके द्वारा महिला मंडलों को यह सामान वितरित किया जा रहा है। जिससे क्षेत्र में होने वाले सामाजिक कार्यक्रम एवं किसी गरीब के घर में होने वाले किसी समारोह में इस सामान का उपयोग हो सके।

कार्यक्रम से पूर्व उद्योग मंत्री ने नंगल चौक में स्थानीय लोगों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम को सुना।

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष विनोद शर्मा , महिला मोर्चा ज़िला अध्यक्ष अनिता सेपहिया, महिला मोर्चा मंडलाध्यक्ष सत्या सूद, उपाध्यक्ष सुदेश कुमारी, महामंत्री रुपिंदर डैनी,प्रधान ग्राम पंचायत नंगल चौक अनिता सहित भारी संख्या में विभिन्न महिला मंडलों की सदस्य उपस्थित रहीं।


BIJENDER SHARMA

हि‍माचल प्रदेश का समाचार पोर्टल

एक टिप्पणी भेजें

Thanks For Your Visit

और नया पुराने