होशियार सिंह भारती ज्वालामुखी से आम आदमी प्रत्याशी के तौर पर चुनाव लड़ेंगे

होशियार सिंह भारती ज्वालामुखी से आम आदमी प्रत्याशी के तौर पर चुनाव लड़ेंगे

ज्वालामुखी, 20  
अक्टूबर   ( विजयेन्दर शर्मा )   । ज्वालामुखी की राजनीति में होशियार सिंह भारती की भी एंट्री हो गई है। शिक्षा विभाग से हाल ही में रिटायर हुये भारती, आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी के तौर पर ताल ठोक दी है। आप ने उन्हें अपना प्रत्याशी घोषित किया है। पार्टी में एक दलित चेहरे के तौर पर उनको तव्वज्जो मिलती रही है।
भारती आप के प्रदेश सह सचिव के तौर पार्टी के प्रचार में पिछले एक साल से जुड़े थे।  लोकप्रिय समाजसेवी के तौर पर उन्होंने पहचान बनाई है।  उनकी इलाके के कर्मचारियों और समाज के कमजोर तबके पर खासी पकड़ हैं। इसी के चलते आम आदमी पार्टी ने उन्हें प्रत्याशी बनाया है।
आम आदमी पार्टी के प्रदेश सह सचिव होशियार सिंह भारती ने उन्हें प्रत्याशी बनाये जाने पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया का आभार जताते हुये कहा कि आज आम आदमी महंगाई और बेरोजगारी से बुरी तरह परेशान है।  भाजपा सरकार की नीतियाँ व कार्यक्रम हमेशा ही गरीब विरोधी व पूंजीपतियों के हितैषी रहे हैं। पार्टी चुनावों से पहले सत्ता में आने के लिये ढोंग रचती है। और सत्ता में आते ही गरीबों का गला घोंटती है। खाद्य पदार्थों सहित आम जनजीवन में दैनिक उपयोग के सभी पदार्थों में अप्रत्याशित वृद्धि हो चुकी है लेकिन भाजपा सरकार को जनता की कोई फिक्र नहीं है। बड़े उद्योगपतियों को जनता को लूटने की खुली छूट दे रखी है।  अब लोग भाजपा के खेल को समझ चुके हैं। इस बार लोग प्रदेश से भाजपा का सफाया करते हुये आम आदमी पार्टी की सरकार बनाने जा रहे हैं।

BIJENDER SHARMA

हि‍माचल प्रदेश का समाचार पोर्टल

एक टिप्पणी भेजें

Thanks For Your Visit

और नया पुराने