महात्मा गांधी ने पढ़ाया अहिंसा और सत्य का पाठ : आशीष बुटेल

*महात्मा गांधी ने पढ़ाया अहिंसा और सत्य का पाठ  : आशीष बुटेल

गांधी जयंती पर पालमपुर में बापू को पुष्पांजलि

पालमपुर, 2 अक्तूबर   ( विजयेन्दर शर्मा)    ।      मुख्य संसदीय सचिव, शहरी विकास एवं शिक्षा आशीष बुटेल ने गांधी जयंती के अवसर पर पालमपुर में  राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की।
उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी  भारत के स्वाधीनता आंदोलन के प्रमुख चेहरे थे। भारत के स्वतंत्रता आंदोलन में महात्मा गांधी के महत्वपूर्ण योगदान को भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जयंती को राष्ट्रीय पर्व के रूप में मनाया जाता है। गांधी जयंती हमें बापू के आदर्शों की याद दिलाती है। उनके विचारों से केवल भारत ही नहीं बल्कि विदेशों में भी लाखों लोग प्रभावित हैं और महात्मा  गांधी से प्रेरणा लेकर उनका अनुसरण करते हैं।
सीपीएस ने कहा कि आजीवन अहिंसा और सत्य के मार्ग पर चलने वाले बापू ने संपूर्ण मानव जाति को न सिर्फ मानवता का पाठ पढ़ाया बल्कि जिंदगी जीने का तरीका भी सिखाया। उन्होंने कहा कि दुनिया भर में 2 अक्टूबर गांधी जयंती को
'अंतरराष्ट्रीय अहिंसा दिवस' के रूप में भी मनाया जाता है।
इस अवसर पर निगम महापौर पूनम बाली, उपमहापौर अनीश नाग, पार्षद, संतोष कपूर, आयुक्त नगर निगम डॉ आशीष शर्मा,एसडीएम पालमपुर डॉ अमित गुलरिया, तहसीलदार सार्थक शर्मा सहित निगम के अधिकारियों और गणमान्य लोगों ने भी गांधी जयंती के अवसर पर श्रद्धासुमन अर्पित किये।


Bijender Sharma*, Press Correspondent Bohan Dehra Road  JWALAMUKHI-176031, Kangra HP(INDIA)*
  8219437658 Mobile
whatsaap  9805617366




BIJENDER SHARMA

हि‍माचल प्रदेश का समाचार पोर्टल

एक टिप्पणी भेजें

Thanks For Your Visit

और नया पुराने