वेदधारा ग्लोबल स्कूल की स्पोर्ट्स मीट में हॉकी कोच रमेश पठानिया पहुंचे

वेदधारा ग्लोबल स्कूल की स्पोर्ट्स मीट में हॉकी कोच रमेश पठानिया पहुंचे
   ज्वालामुखी         ज्वालामुखी से सटे धनोट में वेद धारा ग्लोबल स्कूल में आयोजित सालाना स्पोर्ट्स मीट का शुभारंभ स्कूल परिसर में द्रोणाचार्य अवार्डी हॉकी कोच रमेश पठानिया ने किया। यहां पहुंचने पर स्कूली छात्रों ने उनका जोरदार स्वागत किया। इस अवसर पर स्कूल के शिक्षक व बच्चों के अभिभावक भी मौजूद रहे।
स्कूल के छात्रों में सहनशीलता और धैर्य विकसित करने के उद्देश्य से ही र्स्पोटस मीट का आयोजन किया गया था। जिसमें छा़त्रों ने विभिन्न खेलों में भाग लिया। खासकर दौड व रस्साकशी में शिक्षकों व अभिभावकों ने भी शिरकत की। एथलेटिक्स, शतरंज, बैडमिंटन, टेबल टेनिस, कबड्डी, खो खो और बास्केटबॉल अंतर सदनीय प्रतियोगिताओं के लिए पुरस्कार वितरित किए गए।
मुख्य अतिथि हॉकी कोच रमेश पठानिया ने छा़ों को संबोधित करते हुये स्पोर्ट्स मीट में भाग लेने वाले खिलाडियों और आयोजकों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजनों से बच्चों को एक्सपोजर मिलता है जो कि उनके भविष्य में काफी काम आता है। उन्होंने कहा कि युवाओं को शिक्षा के साथ-साथ खेलों में भी बढ़-चढ़ कर भाग लेना चाहिए । बच्चों को यह संदेश है कि पढ़ाई के साथ-साथ खेलों को भी बढ़ावा दें।  जहां पढ़ाई जरूरी है वहां अन्य एक्टिविटी भी करवाई जाए। इस अवसर पर श्री बी डी शर्मा, उर्मिला शर्मा ,  स्कूल प्रबंधक श्री मति निगम शर्मा , श्री मति रितू शर्मा , प्रिंसपल मनोज जोशी भी मौजूद रहे।

जिला हमीरपुर के एक छोटे से गांव गसोता से संबंध रखने वाले रमेश पठानिया की बचपन से ही खेलों के प्रति रुचि थी। उन्हें हॉकी खेल ने इतना आकर्षित किया कि हॉकी को ही अपना करियर बना लिया। रमेश पठानिया ने स्कूल की टीम से हॉकी खेलना शुरू किया। उसके बाद ग्रैजुएशन की पढ़ाई पूरी करने तक हॉकी में बेहतर प्रदर्शन किया। हॉकी में महारत हासिल किए हुए रमेश पठानिया ने 10 बार राष्ट्रीय चैंपियनशिप में बेहतर प्रदर्शन किया। उन्होंने अपने करियर में हॉकी में 190 अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी, 19 ओलिम्पियन खिलाड़ी, 7 अर्जुन आवार्डी, 2 पद्मश्री पुरस्कार और एक राजीव गांधी खेल रत्न आवार्डी खिलाड़ी दिया है। पठानिया ने 2011 से 2016 तक हिमाचल हॉकी टीम को प्रशिक्षित किया और हिमाचल की हॉकी टीम को नैशनल चैंपियनशिप में चौथे पायदान पर पहुंचाया और एक खिलाड़ी को नैशनल कैंप के लिए चयनित करवाया। वर्तमान में रमेश पठानिया भारत की टॉप लेवल की टीम पंजाब नैशनल बैंक को प्रशिक्षण दे रहे हैं और अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी बनाने के लिए प्रशिक्षित कर रहे हैं। 
BIJENDER SHARMA

हि‍माचल प्रदेश का समाचार पोर्टल

एक टिप्पणी भेजें

Thanks For Your Visit

और नया पुराने