हर घर नल से जल: हिमाचल के 17 लाख से अधिक परिवारों तक पहुंचा स्वच्छ पानी — सुरेश कश्यप
देश में 81% से ज्यादा ग्रामीण घरों को मिला नल जल कनेक्शन, केंद्र सरकार की बड़ी उपलब्धि
शिमला: भाजपा के लोकसभा सांसद सुरेश कश्यप ने जल जीवन मिशन के तहत हिमाचल प्रदेश में हुए कार्यों को ऐतिहासिक बताते हुए केंद्र सरकार की सराहना की है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में "हर घर जल" का संकल्प तेजी से जमीन पर उतर रहा है और देशभर में स्वच्छ पेयजल की पहुंच लगातार बढ़ रही है।
सांसद कश्यप ने लोकसभा में पूछे गए प्रश्न के उत्तर का हवाला देते हुए बताया कि अगस्त 2019 में जल जीवन मिशन (JJM) की शुरुआत के समय देश में केवल 3.23 करोड़ (16.7%) ग्रामीण परिवारों के पास ही नल जल कनेक्शन था। वहीं मार्च 2026 तक यह आंकड़ा बढ़कर 15.82 करोड़ (81.71%) परिवारों तक पहुंच चुका है, जो एक बड़ी उपलब्धि है।
उन्होंने बताया कि हिमाचल प्रदेश में भी इस योजना के तहत उल्लेखनीय प्रगति दर्ज की गई है। प्रदेश में लगभग 17.08 लाख ग्रामीण परिवारों को उनके घरों तक नल जल कनेक्शन प्रदान किया जा चुका है, जिससे विशेष रूप से पहाड़ी और दूरदराज क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को बड़ी राहत मिली है।
कश्यप ने कहा कि जल जीवन मिशन के अंतर्गत केवल कनेक्शन देना ही लक्ष्य नहीं है, बल्कि नियमित जल आपूर्ति, पानी की गुणवत्ता और दीर्घकालिक स्थायित्व पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार इस योजना के सफल क्रियान्वयन के लिए राज्यों को निरंतर तकनीकी और वित्तीय सहायता प्रदान कर रही है।
उन्होंने यह भी कहा कि हिमाचल प्रदेश जैसे पहाड़ी राज्यों में भौगोलिक परिस्थितियां चुनौतीपूर्ण हैं—जैसे ऊंचाई, बिखरी आबादी, जल स्रोतों की दूरी और मौसम की बाधाएं—फिर भी केंद्र सरकार ने विशेष योजनाओं और अतिरिक्त संसाधनों के जरिए इन चुनौतियों का प्रभावी समाधान किया है।
सुरेश कश्यप ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि दशकों तक सत्ता में रहने के बावजूद कांग्रेस सरकारें ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने में विफल रहीं। उन्होंने कहा कि यह कार्य पहले भी हो सकता था, लेकिन राजनीतिक इच्छाशक्ति के अभाव में लोगों को लंबे समय तक इंतजार करना पड़ा।
अंत में उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार का लक्ष्य केवल योजनाएं बनाना नहीं, बल्कि उन्हें जमीनी स्तर पर लागू कर आम जनता के जीवन में वास्तविक बदलाव लाना है। उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले समय में हिमाचल प्रदेश के शत-प्रतिशत घरों तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाया जाएगा और "हर घर जल" का सपना पूरी तरह साकार होगा।

Bijender Sharma*, Press Correspondent Bohan Dehra Road JAWALAMUKHI-176031, Kangra HP(INDIA)*
8219437658 Mobile
8219437658 Mobile
whatsaap 9805617366