16 जून से शुरू होगा मकान सूचिकरण कार्य, नागरिक करें सहयोग : राकेश कुमार
ज्वालामुखी, 10 जून। उप तहसील भडोली के नायब तहसीलदार एवं जनगणना चार्ज अधिकारी राकेश कुमार ने बताया कि आगामी जनगणना के तहत 16 जून से 15 जुलाई 2026 तक मकान सूचिकरण (हाउस लिस्टिंग) का कार्य किया जाएगा। इस कार्य को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए प्रगणकों और सुपरवाइजरों को तीन दिवसीय प्रशिक्षण प्रदान किया गया।
उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन फ्रीडम फाइटर पंडित सुशील रत्न राजकीय महाविद्यालय, ज्वालामुखी में किया गया, जिसमें जनगणना की प्रक्रिया, मकान सूचिकरण, आंकड़ों के संकलन तथा प्रगणकों एवं सुपरवाइजरों के दायित्वों के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।
प्रशिक्षण फील्ड ट्रेनर एवं महाविद्यालय के सहायक प्राध्यापक डॉ. अनुपम बाहरी तथा राजकीय माध्यमिक पाठशाला बाल ज्वालामुखी के प्रवक्ता विकास धीमान द्वारा प्रदान किया गया।
राकेश कुमार ने बताया कि प्रशिक्षण प्राप्त प्रगणक अब घर-घर जाकर मकान सूचिकरण का कार्य करेंगे तथा जनगणना से संबंधित लगभग 34 प्रश्नों के माध्यम से आवश्यक जानकारी एकत्र करेंगे। उन्होंने कहा कि जनगणना देश के विकास एवं योजनाओं के निर्माण के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण प्रक्रिया है, इसलिए नागरिकों को प्रगणकों का पूरा सहयोग करना चाहिए और राष्ट्र निर्माण में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करनी चाहिए।
उन्होंने यह भी जानकारी दी कि 1 जून से 15 जून तक नागरिक स्वयं भी स्व-गणना (Self Enumeration) की सुविधा का लाभ उठा सकते हैं।
इस अवसर पर उप तहसील भडोली की जनगणना चार्ज क्लर्क शबनम तथा तकनीकी सहायक शिवानी सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Bijender Sharma*, Press Correspondent Bohan Dehra Road JAWALAMUKHI-176031, Kangra HP(INDIA)*
8219437658 Mobile
8219437658 Mobile
whatsaap 9805617366