मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार धर्मशाला पहुंचे, चुनाव अधिकारियों से की बातचीत
शिमला, 5 जून। भारत के मुख्य निर्वाचन आयुक्त (CEC) श्री ज्ञानेश कुमार शुक्रवार को हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला पहुंचे। इस दौरान उन्होंने मुख्य निर्वाचन अधिकारी (CEO) कार्यालय के अधिकारियों तथा बूथ लेवल अधिकारियों (BLOs) के साथ संवाद कर निर्वाचन संबंधी विभिन्न विषयों पर चर्चा की।
मुख्य निर्वाचन आयुक्त ने चुनावी प्रक्रिया को और अधिक प्रभावी, पारदर्शी तथा मतदाता-केंद्रित बनाने के लिए जमीनी स्तर पर कार्य कर रहे अधिकारियों की भूमिका की सराहना की। उन्होंने निर्वाचन कार्यों से जुड़े अनुभवों और चुनौतियों के बारे में भी जानकारी प्राप्त की।
धर्मशाला प्रवास के दौरान श्री ज्ञानेश कुमार अपने परिवार के सदस्यों के साथ प्रसिद्ध Namgyal Monastery तथा ऐतिहासिक St. John in the Wilderness Church भी पहुंचे। उन्होंने यहां दर्शन कर क्षेत्र की समृद्ध सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक विरासत के बारे में जानकारी प्राप्त की।
धर्मशाला दौरे के दौरान मुख्य निर्वाचन आयुक्त ने निर्वाचन व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने में अधिकारियों और कर्मचारियों के योगदान की सराहना करते हुए मतदाता जागरूकता और सहभागिता बढ़ाने पर विशेष बल दिया।

Bijender Sharma*, Press Correspondent Bohan Dehra Road JAWALAMUKHI-176031, Kangra HP(INDIA)*
8219437658 Mobile
8219437658 Mobile
whatsaap 9805617366