मासिक धर्म स्वास्थ्य पर जिला स्तरीय कार्यशाला आयोजित
युवाओं ने फेस पेंटिंग एवं लघु नाटिका से दिया जागरूकता संदेश
प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले संस्थानों के प्रशिक्षक व छात्राओं को किया सम्मानित
धर्मशाला
मासिक धर्म स्वास्थ्य दिवस के उपलक्ष्य में जिला स्वास्थ्य विभाग, कांगड़ा द्वारा धर्मशाला में नर्सिग कॉलेजों की जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस प्रकार की कार्यशाला पहली बार की गई। कार्यक्रम में द्रोणाचार्य नर्सिंग संस्थान योल, नेताजी सुभाषचंद्र नर्सिंग संस्थान पालमपुर, माँ ज्वाला नर्सिंग संस्थान, मेपल लीफ नर्सिंग संस्थान तथा सत्यम नर्सिंग संस्थान रैत की नर्सिंग छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आर.के. सूद ने बताया कि इस वर्ष मासिक धर्म स्वच्छता दिवस की थीम “Together for a #Period Friendly World” है, जिसका उद्देश्य मासिक धर्म से जुड़ी शर्मिंदगी एवं भेदभाव को समाप्त कर सभी के लिए मासिक धर्म संबंधी उत्पादों, शिक्षा एवं आवश्यक सुविधाओं तक समान पहुंच सुनिश्चित करना है। उन्होंने कहा कि मासिक धर्म स्वच्छता महिलाओं के स्वास्थ्य, सम्मान और सशक्तिकरण से जुड़ा महत्वपूर्ण विषय है तथा इसके प्रति समाज में जागरूकता बढ़ाना समय की आवश्यकता है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि कम्युनिटी नर्सिंग द्वारा यह खुला संवाद गांव गांव तक पहुंचाएं।
जिला कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अनुराधा ने कहा कि मासिक धर्म स्वच्छता केवल व्यक्तिगत स्वच्छता का विषय नहीं, बल्कि सार्वजनिक स्वास्थ्य, लैंगिक समानता एवं मानवाधिकारों से भी जुड़ा मुद्दा है। उन्होंने बताया कि प्रत्येक महिला एवं किशोरी को स्वच्छ जल, सैनिटरी पैड तथा सही जानकारी उपलब्ध होना आवश्यक है। साथ ही विभिन्न मासिक धर्म उत्पादों के उपयोग के सही तरीके भी बताये। उन्होंने समाज में प्रचलित मिथकों एवं पूर्वाग्रहों को समाप्त करने के लिए खुले संवाद और व्यापक जनजागरूकता पर बल दिया।
कार्यक्रम के दौरान विभिन्न नर्सिंग संस्थानों की छात्राओं ने भाषण, पोस्टर मेकिंग, फेस पेंटिंग तथा लघु नाटिका के माध्यम से मासिक धर्म स्वच्छता का संदेश दिया। भाषण प्रतियोगिता में वंशिका, महक, शिखा, शिवांगी, प्रोमिला, यशिता, हर्षिता एवं शाइना ने भाग लिया। पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में कोमल, दिव्या, यशिता, श्रेया, हर्षिता एवं शाइना ने आकर्षक पोस्टरों के माध्यम से जागरूकता संदेश प्रस्तुत किए।
नेताजी सुभाषचंद्र नर्सिंग संस्थान पालमपुर की छात्राओं कोमल, किम्मी, अंजली एवं अंशिका ने फेस पेंटिंग के माध्यम से प्रभावशाली संदेश दिया, जबकि द्रोणाचार्य नर्सिंग संस्थान योल की छात्राओं ने लघु नाटिका प्रस्तुत कर मासिक धर्म स्वच्छता एवं सामाजिक जागरूकता का संदेश दिया।
जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आर.के. सूद ने प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले संस्थानों के अध्यापकों व छात्राओं को सम्मानित किया। इस अवसर पर एमईआईओ हेमलता राणा, स्वास्थ्य शिक्षक अर्चना गुरंग, महिला स्वास्थ्य पर्यवेक्षक तथा स्वास्थ्य विभाग का अन्य स्टाफ उपस्थित रहा।

Bijender Sharma*, Press Correspondent Bohan Dehra Road JAWALAMUKHI-176031, Kangra HP(INDIA)*
8219437658 Mobile
8219437658 Mobile
whatsaap 9805617366