ज्वालामुखी के छात्र युवान वर्मा के असामयिक निधन से क्षेत्र में शोक

ज्वालामुखी के छात्र युवान वर्मा के असामयिक निधन से क्षेत्र में शोक

ज्वालामुखी क्षेत्र के प्रतिष्ठित विद्यालय Laureate Global School के कक्षा 7 के छात्र युवान वर्मा के आकस्मिक निधन से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। इस दुखद घटना से परिवार, रिश्तेदारों, सहपाठियों, शिक्षकों तथा स्थानीय लोगों में गहरा दुःख व्याप्त है।

विद्यालय प्रबंधन ने शोक संदेश जारी कर कहा कि युवान वर्मा एक प्रतिभाशाली, सौम्य और मिलनसार छात्र थे, जिन्हें उनकी मधुर मुस्कान और अच्छे व्यवहार के लिए हमेशा याद किया जाएगा। विद्यालय परिवार ने दिवंगत छात्र की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त की हैं।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, भोजन सांस की नली में फंसने के कारण यह दुर्भाग्यपूर्ण घटना हुई बताई जा रही है। छात्र का अंतिम संस्कार उनके पैतृक श्मशान घाट में कर दिया गया।

ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा परिजनों को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति दें।

ॐ शांति। 🙏🏻🕉️


Bijender Sharma*, Press Correspondent Bohan Dehra Road  JAWALAMUKHI-176031, Kangra HP(INDIA)*
  8219437658 Mobile
whatsaap  9805617366




Uploaded Image
BIJENDER SHARMA

हि‍माचल प्रदेश का समाचार पोर्टल

एक टिप्पणी भेजें

Thanks For Your Visit

और नया पुराने