ज्वालामुखी में विधायक संजय रतन ने जरूरतमंदों को बांटे आर्थिक सहायता के चेक, विकास कार्यों को दी नई गति

 
 ज्वालामुखी में विधायक संजय रतन ने जरूरतमंदों को बांटे आर्थिक सहायता के चेक, विकास कार्यों को दी नई गति

ज्वालामुखी, 31 जुलाई। ज्वालामुखी के विधायक संजय रतन ने शुक्रवार को स्थानीय विश्राम गृह में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र के कई गरीब एवं जरूरतमंद लोगों को आर्थिक सहायता के चेक वितरित किए। इस अवसर पर उन्होंने लाभार्थियों से संवाद करते हुए कहा कि समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है और जरूरतमंद परिवारों की हरसंभव सहायता के लिए वह हमेशा तत्पर रहेंगे।

विधायक संजय रतन ने कहा कि कोई भी व्यक्ति आर्थिक अभाव के कारण पीछे न रह जाए, इसके लिए प्रदेश सरकार निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि जनता ने जिस विश्वास के साथ उन्हें अपना प्रतिनिधि चुना था, उस विश्वास पर खरा उतरना उनका दायित्व है। चुनाव के समय उन्होंने ज्वालामुखी के सर्वांगीण विकास का जो रोडमैप तैयार किया था, वह अब धीरे-धीरे धरातल पर साकार होता दिखाई दे रहा है।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में प्रदेश सरकार विकास और जनकल्याण को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है। ज्वालामुखी विधानसभा क्षेत्र में भी सड़क, पेयजल, शिक्षा, स्वास्थ्य और अन्य आधारभूत सुविधाओं के क्षेत्र में लगातार विकास कार्य किए जा रहे हैं, जिससे क्षेत्र की तस्वीर बदल रही है।

विधायक ने कहा कि सरकार का उद्देश्य प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना है, ताकि समाज के कमजोर वर्गों को आर्थिक और सामाजिक रूप से सशक्त बनाया जा सके। उन्होंने अधिकारियों को भी निर्देश दिए कि पात्र लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ समयबद्ध तरीके से उपलब्ध कराया जाए।

कार्यक्रम में उपमंडलाधिकारी (एसडीएम) संजीव शर्मा, मंदिर अधिकारी अजय मंडयाल सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे। समारोह के दौरान लाभार्थियों ने आर्थिक सहायता मिलने पर विधायक एवं प्रदेश सरकार का आभार व्यक्त किया।

Uploaded Image Uploaded Image
BIJENDER SHARMA

हि‍माचल प्रदेश का समाचार पोर्टल

एक टिप्पणी भेजें

Thanks For Your Visit

और नया पुराने