हिमाचल भाजपा विधायक दल ने कांग्रेस सरकार के खिलाफ किया विरोध प्रदर्शन

हिमाचल भाजपा विधायक दल ने कांग्रेस सरकार के खिलाफ किया विरोध प्रदर्शन

शिमला। हिमाचल प्रदेश भाजपा विधायक दल ने नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के नेतृत्व में वर्तमान कांग्रेस सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया।

विपक्षी दल के विधायकों ने ओपोजीशन लॉज के बाहर हाथों में तख्तियां लेकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और प्रदेश सरकार पर जनता से किए गए वादों से पीछे हटने का आरोप लगाया। प्रदर्शन के दौरान भाजपा नेताओं ने कहा कि कांग्रेस सरकार की नीतियों से प्रदेश की जनता, युवा और विभिन्न वर्ग परेशान हैं।

भाजपा विधायक दल ने सरकार से जनहित से जुड़े मुद्दों पर गंभीरता से काम करने और जनता के साथ किए गए वादों को पूरा करने की मांग की। प्रदर्शन के दौरान नेताओं ने एक स्वर में कहा कि जनता के हितों की आवाज को भाजपा सदन से लेकर सड़कों तक मजबूती से उठाती रहेगी।


Bijender Sharma*, Press Correspondent Bohan Dehra Road  JAWALAMUKHI-176031, Kangra HP(INDIA)*
  8219437658 Mobile
whatsaap  9805617366




Uploaded Image Uploaded Image
BIJENDER SHARMA

हि‍माचल प्रदेश का समाचार पोर्टल

एक टिप्पणी भेजें

Thanks For Your Visit

और नया पुराने