मत्स्य पालन को बढ़ावा देने के दृष्टिगत मछुआरों की बीमा राशि को ५० हजार रूपये से बढ ाकर एक लाख रूपये कर दिया गया

मछुआरों की बीमा राशि को किया दोगुणा : ध्वाला

धर्मशाला १३ जुलाईः वर्तमान प्रदेश सरकार द्बारा राज्य में मत्स्य पालन को बढ़ावा देने के दृष्टिगत मछुआरों की बीमा राशि को ५० हजार रूपये से बढ ाकर एक लाख रूपये कर दिया गया है। यह जानकारी खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोङ्कता मामले मंत्री श्री रमेश ध्वाला ने आज देहरा से १३ किलोमीटर दूर स्थित बडलठोर गांव में लोगों की समस्याएं सुनने के उपरा्रत दी।

उ्रहोंने कहा कि प्रदेश सरकार द्बारा युवाओं को मत्स्य पालन उद्योग के प्रति प्रोत्साहित करने के लिये अनेक योजनाएं कार्या्रिवत की जा रही हैं। उ्रहोंने जानकारी दी कि ट्राउट मछली उत्पादन को बढ ावा देने के दृष्टिगत ५५ लाख रूपये की अनुदान राशि प्रदान कर १०० नई इकाइयों की स्थापना की गई। जबकि राज्य के ग्रामीण क्षेत्रों में ग्राम पंचायतों के माध्यम से सरकार भूमि की उपलब्धता होने पर मत्स्य पालन के लिये तालाब निर्मित किये जाएंगे तथा पुराने तालाबों का आवश्यक सुधार किया जाएगा, ज्रिहें गांव के बेरोज गार युवाओं को मत्स्य पालन के लिये लीज पर आबंटित किया जाएगा। उ्रहोंने बताया कि ऐसे ७० तालाबों पर ७० लाख रूपये की राशि व्यय करके निर्माण अथवा सुधार किया जा चुका है। इसके अलावा सजावटी मछली व्यापार को भी प्रदेश में प्राथमिकता दी जा रही है ताकि अधिक से अधिक लोगों को इस दिशा में रोज गार उपलब्ध करवाया जा सके।खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री ने मछुआरों को सरकार की ओर से दी जाने वाली राहत की जानकारी देते हुए बताया कि मछुआरों की दुर्द्घटना में मृत्यु होने की स्थिति में उनके आश्रितों को मिलने वाली बीमा राशि को दोगुणा किया गया है तथा स्थाई अपंग होने की स्थिति में मिलने वाली राशि को २५ हजार रूपये से बढ़ाकर ५० हजार रूपये किया गया है, जिसे अपंगता की प्रतिशता के आधार पर प्रभावित व्यङ्कित को प्रदान किया जाएगा।

उ्रहोंने खाद्य वस्तुओं के बढ ते मूल्यों पर च्रिता व्यङ्कत करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार द्बारा राज्य के लोगों को महंगाई से राहत प्रदान करने के लिये गत वर्ष खाद्य वस्तुओं पर १४० करोड रूपये की अनुदान राशि व्यय की गई।

उ्रहोंने बताया कि इस क्षेत्र की पेयजल समस्या के समाधान के लिये मुच्चकुण्ड में ४० करोड रूपये की लागत से निर्मित की जा रही पेयजल योजना के लिये मुख्यमंत्री प्रो. प्रेम कुमार धूमल का आभार व्यङ्कत किया।

इस अवसर पर ५४ शिकायतों का पंजीकरण किया गया जिसमें से सभी को मौके पर ही निपटा दिया गया। इसके उपरा्रत खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री ने गांव बहीन तथा ढलियारा में भी लोगों की समस्याओं को सुना।

इस अवसर पर पूर्व विधायक श्री नवीन धीमान, देहरा भाजपा मण्डलाध्यक्ष नरेश चौहान तथा मीडिया प्रभारी कमल हमीरपुरी के अतिरिङ्कत स्थानीय गणमा्रय व्यङ्कित तथा भारी संख्या में लोग उपस्थित थे।

1 टिप्पणियाँ

Thanks For Your Visit

और नया पुराने