गुल पनाग ---कुछ लोगों ने मेरे साथ छेड़छाड़ की


गुल पनाग ---कुछ लोगों ने मेरे साथ छेड़छाड़ की
बॉलीवुड अभिनेत्री गुल पनाग ने दिल्ली के दिलवालों पर छेड़खानी का आरोप लगाया है। रविवार को एयरटेल दिल्ली हाफ मैराथन में दौड़ने के बाद उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि ‘दिल्ली अब भी लड़कियों के लिए सुरक्षित जगह नहीं है। जब मैं दौड़ रही थी, कुछ लोगों ने मेरे साथ छेड़छाड़ की जिससे मैं काफी निराश हूं।’उन्होंने कहा, ‘मैं दिल्ली की रहने वाली हूं और अब मुंबई में काम कर रही हूं। मैं छह सात साल पहले दिल्ली से मुंबई रहने गई थी। इस दौरान दिल्ली में कॉमनवेल्थ खेलों जैसे कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय आयोजन हुए। मुझे लगा था कि अब दिल्ली में चीजें पहले से सुधर गई होंगी। लेकिन, दिल्ली आज भी लड़कियों के लिए सुरक्षित नहीं है।’पनाग ने कहा, ‘मुंबई इस मामले में दिल्ली से कहीं बेहतर है। वहां लड़कियों के साथ ऐसा नहीं होता है।’ अलबत्ता, पनाग ने दिल्ली की सड़कों और सफाई की तारीफ की।

एक टिप्पणी भेजें

Thanks For Your Visit

और नया पुराने