राज्यपाल तथा मुख्यमंत्री द्वारा प्रदेशवासियों को नव वर्ष की शुभकामनाएं

राज्यपाल तथा मुख्यमंत्री द्वारा प्रदेशवासियों को नव वर्ष की शुभकामनाएं
राज्यपाल श्रीमती उर्मिला सिंह तथा मुख्यमंत्री प्रो. प्रेम कुमार धूमल ने प्रदेशवासियों को नव वर्ष की शुभकामनाएं दी हैं।

अपने बधाई संदेश में श्रीमती सिंह ने आशा व्यक्त की है कि वर्ष-2011 प्रदेश के लोगों के जीवन में सुख-समृद्धि और खुशहाली लेकर आएगा तथा राज्य सभी क्षेत्रों में विकास पथ पर आगे बढ़ेगा।

मुख्यमंत्री प्रो. प्रेम कुमार धूमल ने प्रदेशवासियों को नव वर्ष की शुभकामनाएं देते हुए आशा व्यक्त की कि नया वर्ष राज्य के लोगों के जीवन में अपार खुशियां, शान्ति एवं समृद्धि लेकर आएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि लोगों के सहयोग से हिमाचल प्रदेश विकास के सभी क्षेत्रों में नई ऊंचाइयों को छुएगा।

एक टिप्पणी भेजें

Thanks For Your Visit

और नया पुराने