लंदन-- हॉलीवुड अभिनेत्री अंबर हर्ड ने स्वीकार किया है कि वो लेस्बियन है। अंबर ने अपनी फोटोग्राफर मित्र तास्या वान री से अपने रिश्तों को गे एंड लेस्बियन एलायंस अगेंस्ट डिफेमेशन (जीएलएएडी) संस्था के गठन की 25वीं वर्षगाठ पर सार्वजनिक किया।तास्या के साथ शुक्रवार को हॉलीवुड में पार्टी में शिरकत करने पहुंची अंबर ने कहा कि जीएलएएडी की वजह से ही वो अपने रिश्तों को सार्वजनिक करने की हिम्मत जुटा सकीं। अंबर ने कहा कि वो समझती हैं कि जीएलएएडी उन कई कारणों में से एक है जिनकी वजह से वो खुद को लेस्बियन स्वीकार करती हैं।अंबर पिछले दो साल से तास्या के साथ डैटिंग कर रही हैं लेकिन यह पहली बार है जब वो उसके साथ किसी सार्वजनिक स्थान पर दिखाई दी हैं। तास्या के बारे में बात करते हुए अंबर ने कहा कि वो बेहद खूबसूरत है। कोई पागल ही होगा जो उसके साथ डेट पर नहीं जाना चाहेगा