भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा प्रदर्शनी का लोकार्पण



भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा प्रदर्शनी का लोकार्पण
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नितिन गडकरी ने आज असम के गोहाटी में हिमाचल प्रदेश की विकास प्रदर्शनी ‘सूरज संकल्प’ का उद्घाटन किया, जिसमें प्रदेश में हुए विकास, हिमाचल की समृद्ध संस्कृति एवं पर्यटन क्षमता को दर्शाया गया है।

इस अवसर पर श्री गडकरी के साथ भाजपा की राष्ट्रीय सचिव श्रीमती आरती मेहरा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्रीमती विजोया चक्रवर्ती तथा अन्य राष्ट्रीय नेता भी उपस्थित थे।

सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग द्वारा लगाई गई इस प्रदर्शनी में सुशासन, सामाजिक कल्याण, महिला सशक्तिकरण, कृषि, पर्यटन जैसे क्षेत्रों में हुए विकास तथा राज्य सरकार द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में अर्जित उपलब्धियों के लिए प्राप्त पुरस्कारों को छायाचित्रों के माध्यम से दर्शाया गया है।

प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए श्री गडकरी ने पूर्वोत्तर राज्य में प्रदेश सरकार द्वारा लगाई गई इस प्रदर्शनी की सराहना की तथा ‘काॅफीटेबल बुक’ प्रकाशित करने के लिए भी सरकार की सराहना की। उन्होंने कहा कि देश के पूर्वोत्तर राज्य भाजपा शासित हिमाचल प्रदेश द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में किए गए विकास कार्यों से निश्चित ही प्रेरित होंगे। उन्होंने आशा व्यक्त की कि देश के अन्य पर्वतीय राज्य भी हिमाचल प्रदेश से प्रेरणा लेंगे।

एक टिप्पणी भेजें

Thanks For Your Visit

और नया पुराने