24 अगस्त : ईस्ट इंडिया का पहला जहाज सूरत पहुंचा

15वीं शताब्दी में यूरोप की कुछ घटनाओं, के चलते भारत और पूर्व के देशों के प्रति यूरोपीय लोगों में आकर्षण पैदा हुआ और यूरोप में हुई व्यापारिक एवं औद्योगिक क्रांति ने वहाँ के व्यापारियों को नया बाजार तलाशने के लिए विवश कर दिया ।

इस क्रम में पहले पुर्तगालियों और फिर डच व्यापारियों का भारत में आगमन हुआ और उन्होंने परस्पर व्यापार को बढ़ावा दिया। 1608 में 24 अगस्त के दिन कैप्टन हॉकिन्स के नेतृत्व में अंग्रेजों का पहला जहाजी बेड़ा भारत पहुंचा । उस समय मुगल सम्राट जहाँगीर का शासन था । इतिहास की इस एक घटना ने भारत के इतिहास और भूगोल का बदलकर रख दिया।

इतिहास में 24 अगस्त की तारीख पर दर्ज अन्य प्रमुख घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:-

1600 : ईस्ट इंडिया कम्पनी का पहला जहाज 'हेक्टर' सूरत के तट पर पहुंचा।

1690 : कलकत्ता शहर की स्थापना हुई।

1814 : ब्रिटिश कर्मियों ने आज ही के दिन व्हाइट हाउस को आग के हवाले कर दिया था।

1891 : थॉमस एडिसन ने काइनेटोग्राफिक कैमरा और काइनेटोस्कोप के लिए पेटेंट आवेदन दाखिल कराया। यही तकनीक आगे चलकर चलचित्र में तब्दील हुई।

1914 : प्रथम विश्व युद्ध : जर्मन सेना ने नैमूर पर कब्जा किया।

1954 : गहराते राजनीतिक समीकरणों के बीच ब्राज़ील के राष्ट्रपति गेटुलियो वर्गास ने इस्तीफा देने के बाद आत्महत्या कर ली।

1991 : सोवियत संघ से अलग होकर यूक्रेन एक स्वतंत्र देश बना।

1993 : पॉप स्टार माइकल जैक्सन के ख़िलाफ़ लॉस एंजेल्स पुलिस ने यौन शोषण के आरोपों की जांच शुरू की।

1995 - उत्तरी अमेरिका में माइक्रोसॉफ्ट विन्डोज 95 की आम जनता के लिए शुरूआत।

1999 : पाकिस्तान ने कारगिल ऑपरेशन के दौरान भारत द्वारा पकड़े गये 8 युद्धबंदियों को युद्धबंदी मानने से इंकार किया।

2000 : बांग्लादेश के पूर्व राष्ट्रपति मुहम्मद इरशाद को 5 वर्ष की सज़ा।

2006 : अंतर्राष्ट्रीय खगोलीय संघ ने प्लूटो (यम) का ग्रह का दर्जा समाप्त किया।

BIJENDER SHARMA

हि‍माचल प्रदेश का समाचार पोर्टल

एक टिप्पणी भेजें

Thanks For Your Visit

और नया पुराने