किशन कपूर ने पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के निधन पर जताया शोक


किशन कपूर ने पूर्व मुख्यमंत्री  वीरभद्र सिंह के निधन पर जताया शोक                              
धर्मशाला, 8 जुलाई - (विजयेन्दर  शर्मा)। सांसद किशन कपूर ने पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा  कि  उनका राजनीतिक जीवन लोगों की सेवा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
छह दशक के उनके राजनीतिक करियर में मुख्यमंत्री और सांसद के तौर पर उनकी भूमिकाएं हिमाचल प्रदेश के लोगों की सेवा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता रही । हिमाचल के लिए यह एक बहुत बड़ी क्षति है जिसकी भरपाई कभी नहीं हो सकती। उनकी मजबूत इच्छाशक्ति, प्रतिबद्धता और दृढ़ संकल्प हम सभी के लिए सदैव प्रेरणा का स्रोत रहेगा।  उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिवार को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।
-0-
BIJENDER SHARMA

हि‍माचल प्रदेश का समाचार पोर्टल

एक टिप्पणी भेजें

Thanks For Your Visit

और नया पुराने