जिसका खून देश की मिट्टी में मिला हो उसकी कुर्बानी को भाजपा सरकार नहीं मिटा सकती-दीपक शर्मा

जिसका खून देश की मिट्टी में मिला हो उसकी कुर्बानी को भाजपा सरकार नहीं मिटा सकती-दीपक शर्मा
*कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता बोले- राजीव गांधी का नाम खेल रत्न पुरस्कार से हटाना भाजपा की संकीर्ण मानसिकता*
   धर्मशाला, 07 अगस्त   (विजयेन्दर शर्मा)   ।    राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार का नाम बदलना मोदी सरकार की संकीर्ण मानसिकता को दर्शाता है।यह प्रतिशोधात्मक कार्यवाही है जिसकी कांग्रेस पार्टी कड़े शब्दों में निंदा करती है। यह बात प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता दीपक शर्मा ने कही।  शर्मा मोदी सरकार द्वारा राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार का नाम बदलने पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे थे।उन्होंने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है।शर्मनाक है।राजीव गांधी ने देश की एकता और अखंडता की खातिर अपनी जान की कुर्बानी दी। मोदी सरकार राजीव गांधी की कुर्बानी का अपमान कर रही है।
कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि नाम बदलने से कुर्बानी के मायने नहीं बदल जाएंगे।भारत रत्न राजीव गांधी का खून देश की मिट्टी में शामिल है अतः इसे मिटाना मोदी सरकार के बस में नहीं है।सरकार के इस निर्णय से मोदी सरकार की शहीदों के प्रति दुर्भावना और संकीर्ण मानसिकता  का पता चलता है।दीपक शर्मा ने कहा कि सरदार वल्लभ भाई पटेल के नाम से जो स्टेडियम का नाम बदल कर मोदी के नाम कर सकते हैं वह कुछ भी घटिया और शर्मनाक कर सकते हैं।यह मात्र बदले की भावना से किया गया कार्य है।
कांग्रेस नेता ने कहा कि भाजपा नेताओं ने आज तक कोई कुर्बानी नहीं दी।यह तो उस पार्टी के बारिस हैं जिसने आज़ादी के समय भी अंग्रेजों की मुखबरी की।उनके लिए जासूसी करने वालों को महिमामण्डित किया जा रहा है।दीपक शर्मा ने कहा कि सत्ता हमेशा नहीं रहती।यह आती जाती रहती है।अतः भाजपा सरकार यह भी ध्यान रखे कि समय बदलता भी है।दीपक शर्मा ने कहा कि कांग्रेस कभी भी प्रतिशोध की भावना से काम नहीं करती लेकिन कांग्रेस की सत्ता आने और यह अवश्य सुनिश्चित बनाया जाएगा कि जो लोग देशद्रोही थे,अंग्रेजों के मुखबिर थे,माफीनामे लिख कर जान बचा कर आज़ादी की लड़ाई के भगौड़े थे उनके नाम पर देश में जो भी संस्थान नामित किए गए हैं उनको हटाया जाएगा।ताकि देश के शहीदों का अपमान न हो और अंग्रेजों के पिट्ठू महिमामण्डित न हों।दीपक शर्मा ने कहा कि गांधी परिवार का इतिहास कुर्बानियों का इतिहास है जिसको मिटाने की भाजपा सरकार नाकाम कोशिश कर रही है।भाजपा झूठ-फरेब-बदले की भावना से गांधी परिवार के गौरवपूर्ण इतिहास को नहीं मिटा सकती।देश की जनता सब देख रही है और भाजपा की इन शर्मनाक हरकतों का समय आने और करारा जबाब देगी।
BIJENDER SHARMA

हि‍माचल प्रदेश का समाचार पोर्टल

एक टिप्पणी भेजें

Thanks For Your Visit

और नया पुराने