प्रदेश की एक पन बिजली निगम राष्ट्रीय ही नही अंतराष्ट्रीय बनती जा रही

पालमपुर , 05  सितंबर (विजयेन्दर शर्मा)  ।   हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शान्ता कुमार ने कहा कि छोटे से हिमाचल प्रदेश के लिए यह बड़े गौरव और स्वाभिमान की बात है कि हमारे प्रदेश की एक पन बिजली निगम राष्ट्रीय ही नही अंतराष्ट्रीय बनती जा रही है। इतना ही नही हिमाचल प्रदेश की सतलुज जल विद्युत निगम को विष्व का एक महत्वपूर्ण आवार्ड " Dun & Bradstreet " प्राप्त हुआ है। यह सम्मान विष्व में जल विद्युत विकास के क्षेत्र में सबसे बढ़िया काम करने वाले निगम को प्राप्त होता है। निगम के अध्यक्ष एवं प्रबन्ध निदेषक श्री नन्द लाल शर्मा जी को वर्चुअल काॅनफ्र्रेंस में यह आवार्ड दिया गया है। उस समारोह में श्री विवेक देवराॅय जो प्रधानमंत्री आर्थिक सलाहकार के अध्यक्ष है तथा अन्य बहुत से अधिकारी उपस्थित थे।
उन्होंने कहा कि श्री नन्द लाल शर्मा के संचालन में यह निगम प्रारम्भ से बहुत उन्नति कर रही है। इस समय भारत, नेपाल और भूटान में 31 परियोजनाओं द्धारा 10 हजार मैगावाट बिजली बना रही है। 2040 तक निगम का लक्ष्य 25 हजार मैगावाट बिजली उत्पादन का है। पन बिजली ही नही सूर्य और वायु से भी बिजली उत्पादन तथा बिजली ट्रांसमिशन का काम यह निगम कर रही हे।
शान्ता कुमार ने कहा कि हिमाचल के इस निगम की इतनी उल्लेखनीय उपलब्धि के लिए मैं हिमाचल प्रदेश की जनता की ओर से श्री नन्द लाल शर्मा जी और निगम में काम करने वाले सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को बहुत बहुत बधाई देता हूं।

BIJENDER SHARMA

हि‍माचल प्रदेश का समाचार पोर्टल

एक टिप्पणी भेजें

Thanks For Your Visit

और नया पुराने