हथियारों के लाइसेंस नवीनीकरण को जिला मुख्यालय के चक्कर नहीं पड़ेंगे काटने



हथियारों के लाइसेंस नवीनीकरण को जिला मुख्यालय के चक्कर नहीं पड़ेंगे काटने

    उपमंडल स्तर पर ही आनलाइन लॉगिन के माध्यम से दस्तावेज होंगे जमा
    सात फरवरी से लोगों को मिलेगी सुविधा, कर्मचारियों को दिया जा रही ट्रेनिंग
   धर्मशाला, 02 फरवरी ( विजयेन्दर शर्मा) ।   आत्म रक्षा के लिए हथियारों के लाइसेंस का नवीनीकरण के लिए अब लोगों को जिला मुख्यालय के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। अब उपमंडल स्तर पर ही लाइसेंस नवीनीकरण के लिए आवश्यक फार्म जमा करवाने की सुविधा उपमंडल स्तर पर ही दी जाएगी। उल्लेखनीय है कि विधायक प्राथमिकता की बैठक के दौरान कांगड़ा जिला के विधायकों द्वारा उपमंडल स्तर पर लाइसेंस के नवीनीकरण का मामला उठाया गया था, मुख्यमंत्री के आदेशों पर तुरंत कार्रवाई करते हुए कांगड़ा जिला प्रशासन ने इसी सप्ताह से उपमंडल स्तर पर लाइसेंस नवीनीकरण के लिए प्रक्रिया आरंभ करने के आदेश जारी कर दिए हैं।
    यह जानकारी एडीएम रोहित राठौर ने देते हुए बताया कि आत्मरक्षा के हथियारों के लाइसेंस नवीनीकरण के लिए उपमंडलाधिकारियों के आनलाइन लॉगिन तैयार कर दिए गए हैं तथा सात फरवरी से यह सुविधा लाइसेंसधारकों को मिलना आरंभ हो जाएगी। एडीएम ने बताया कि लाइसेंस नवीनीकरण के दस्तावेज अपलोड करने संबंधी प्रशिक्षण कर्मचारियों को दिया जा रहा है।
     उन्होंने कहा कि लाइसेंस का नवीनीकरण के दस्तावेज उपमंडल स्तर पर ही लॉगिन के माध्यम से अपलोड हो जाएंगे तथा आनलाइन ही जिला स्तर पर इसको स्वीकृति भी प्रदान की जाएगी। उन्होंने कहा कि बतौर लाइसेंस जारीकर्ता अथॉरिटी होने के नाते वह स्वयं ही उपमंडल स्तर पर जाकर लाइसेंस नवीनीकरण संबंधी मामलों का निपटारा भी सुनिश्चित करेंगे।
    उन्होंने कहा कि जिन लाइसेंसधारकों के खिलाफ अपराधिक मामले हैं उनको जिला स्तर से ही लाइसेंस नवीनीकरण के लिए आना पड़ेगा। एडीएम रोहित राठौर ने बताया कि इससे पहले उपमंडल स्तर पर फसलों को पशुओं से बचाने  के लिए हथियारों के लाइसेंस उपमंडलाधिकारी के माध्यम से जारी किए जाते हैं।


विभिन्न प्रतियोगिताओं हेतु प्रविष्टियां 28 फरवरी तक आमंत्रित
धर्मशाला, 2 फरवरी ( विजयेन्दर शर्मा) ।   जिला भाषा अधिकारी सुरेश राणा ने जानकारी देते हुए बताया कि हिमाचल कला संस्कृति भाषा अकादमी संगरमाल भवन, क्लिफ-एण्ड-एस्टेट, शिमला-171001 हिमाचल प्रदेश द्वारा अकादमी शिखर सम्मान, कला सम्मान, युवा कलाकार सम्मान, साहित्य पुरस्कार पुस्तक थोक खरीद, स्वैच्छिक संस्था सम्मान, पहाडी़ लघु चित्रकला एवं चंबा रूमाल प्रतियोगिता हेतु प्रविष्टियां 28 फरवरी, 2022 तक आमंत्रित की हैं।
  उन्होंने बताया कि शिखर सम्मानः- कला और साहित्य के क्षेत्र मे वर्ष 2021 के एक-एक शिखर सम्मान प्रदान करने के लिए प्रदेश के बोनाफाइड तथा प्रदेश से बाहर के जीवित कलाकारों और साहित्यकारों से उनकी हिमाचल प्रदेश की पारंपरिक ललित एवं निष्पादन कलाओं, लोेक संस्कृति, भाषा एवं लोक साहित्य के क्षेत्र में आजीवन उत्कृष्ट योगदान और विशिष्ट उपलब्धियों से संबंधित विवरण सहित प्रविष्टियां आमंत्रित की जाती है। उन्होंने बताया कि निष्पादन एवं ललित कला सम्मानः- वर्ष 2021 के निष्पादन कला यथा-पारंपरिक लोक एवं समकालीन रंगमंच, संगीत एवं नृत्य तथा ललित कला यथा पांरपरिक लोक एवं आधुनिक चित्रकला, मूर्तिकला, काष्ठकला, छायांकन, हस्तशिल्प कला, कार्टूूून, रेखांकन के क्षेत्र में उक्त विभिन्न विधाओं में से एक अथवा एकाधिक विधाओं में आजीवन एवं उत्कृष्ट योगदान हेतु क्रमषः एक-एक सम्मान प्रदान करने के लिए जीवन वृत, उपलब्धियों एवं समग्र योगदान से संबंधित विवरण सहित प्रविष्टियां व्यक्ति, संस्था व कलाकारों से विचारार्थ आमंत्रित की जाती है।
  जिला भाषा अधिकारी ने बताया कि युवा कलाकार सम्मानः- वर्ष 2021 के युवा कलाकार सम्मान हेतु 18 से 40 वर्ष के युवा कलाकारों से निष्पादन कला एवं ललित कला की एक अथवा एकाधिक विधाओं में उत्कृष्ट योगदान के दृष्टिगत एक-एक सम्मान प्रदान करने के लिए जीवन वृत, उपलब्धियों के विवरण सहित प्रविष्टियां आमंत्रित की जाती है। साहित्य पुरस्कारः- साहित्य पुरस्कार वर्ष 2022 के लिए हिन्दी पहाडी, संस्कृत उर्दु और अंग्रेजी में साहित्य की विभिन्न विधाओं में वर्ष 2021 में प्रकाशित पुस्तको की चार -चार प्रतियां बोनोफाइड हिमाचली प्रमाण पत्र सहित निःशुल्क विचारार्थ आमंत्रित की जाती है। पुस्तक थोक खरीदः- पुस्तक थोक खरीद वर्ष 2022 के लिए हिमाचल प्रदेष और प्रदेष से बाहर के लेखकों की हिन्दी, पहाडी़, उर्दू, संस्कृत एवं अंग्रेजी भाषाओं में हिमाचल प्रदेश की कला, संस्कृति भाषा और साहित्य संबंधी वर्श 2021 में प्रकाशित मौलिक एवं अनूदित पुस्तक की निःशुल्क दो प्रतियां विचारार्थ आमत्रिंत की जाती है। स्वैच्छिक संस्था सम्मानः- वर्ष 2022 के स्वैच्छिक संस्था सम्मान के लिए कला, संस्कृति, भाषा एवं साहित्य के क्षेत्र में प्रदेष की पंजीकृत स्वैच्छिक संस्थाओं तथा प्रदेश से बाहर हिमाचल के लोगों द्वारा गठित एवं पंजीकृत संस्थाओं से गत तीन वर्षो में आयोजित गतिविधियों का विस्तृत विवरण, छायाचित्र, समाचार पत्रों की कतरनों सहित प्रविष्टियां विचारार्थ आमंत्रित की जाती हेै। पहाडी़ लघु चित्रकला एवं चंबा रूमाल प्रतियोगिताः- पहाडी़ लघु चित्रकला एवं चंबा रूमाल प्रतियोगिता वर्ष 2022 के लिए पहाडी़ चित्रकला में एक कलाकार के दो लघुचित्र तथा एक शिल्पी के दो रूमाल, रचनाकार का नाम, जन्म तिथि, स्थाई पता, पत्र व्यवहार का पता आदि विवरण सहित प्रतियोगिता हेतु आमंत्रित है।
BIJENDER SHARMA

हि‍माचल प्रदेश का समाचार पोर्टल

एक टिप्पणी भेजें

Thanks For Your Visit

और नया पुराने