अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया

  

  पालमपुर, 8 मार्च ( विजयेन्दर शर्मा  । बाल विकास परियोजना सुलह स्थित भेडू महादेव  के वृत्त खैरा में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया।  इस अवसर पर बाल विकास परियोजना अधिकारी श्री विजय शर्मा द्वारा उपस्थित जनसमूह को संबोधित किया गया।  

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि श्रीमती अनुराधा ठाकुर सदस्य महिला कल्याण बोर्ड हिमाचल प्रदेश उपस्थित रही l  इन्होंने महिलाओं को। उनके अधिकारों के बारे में जागरूक रहने का संदेश दिया। वह मौके पर बीएमओ भवारना डॉक्टर दिलावर देओल भी उपस्थित रहे।

इस अवसर पर स्थानीय पंचायत प्रतिनिधियों ने भी भाग लिया।  खैरा ब्लूही  की प्रधान सुनीता  धीमान भी उपस्थित थी।

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। वह बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ  तथा समाज की कुरीतियों जैसे कन्या भ्रूण हत्या, दहेज प्रथा व महिलाओं के विरुद्ध घरेलू हिंसा व  नशे के विरुद्ध जागरूक किया।

बाल विकास परियोजना अधिकारी ने वहां उपस्थित जनसमूह को विभाग के द्वारा चलाई जा रही विभिन्न स्कीमों के बारे में भी जागरूक किया।

पालमपुर, 8 मार्च ( विजयेन्दर शर्मा  ।   अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर न्यायालय परिसर पालमपुर में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रिंसिपल जज फैमिली कोर्ट , पुने राम पहाड़िया ने की। इस अवसर पर सीनियर सिविल जज विशाल भमनोत्रा, सिविल जज रितु सिन्हा सहित लगभग 60 महिलाओं ने भाग लिया। महिला दिवस पर सिविल जज रितु सिन्हा ने अपने विचार रखे। इसके अतिरिक्त अधिवक्ता आरती सूद ने अपने विचार रखे।
BIJENDER SHARMA

हि‍माचल प्रदेश का समाचार पोर्टल

एक टिप्पणी भेजें

Thanks For Your Visit

और नया पुराने