गांधी परिवार को खत्म करना चाहती है भाजपा- दीपक शर्मा


गांधी परिवार को खत्म करना चाहती है भाजपा- दीपक शर्मा
**हिमाचल कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता बोले- दिल्ली में तानाशाही कर रही सरकार**
        धर्मशाला   , 17   जून ( विजयेन्दर शर्मा ) । भाजपा जानती है कि देश में गांधी परिवार के साथ करोड़ों लोंगो का भावनात्मक जुड़ाव है अतः इसे खत्म करने के उद्देश्य से गांधी परिवार को निशाना बनाया जा रहा है।मोदी सरकार तरह तरह के हथकण्डे अपना कर सोनिया और राहुल गांधी को देश की राजनीति से हटाना चाहती है।यह बड़ा षड्यंत्र है।
यह आरोप हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता एवम प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य दीपक शर्मा ने भाजपा सरकार पर लगाए।उन्होंने कहा कि दिल्ली में जिस तरह से कांग्रेस कार्यकर्ताओं के ऊपर अत्याचार किए जा रहे हैं।उन्हें जेलों में डाला जा रहा है।दुर्व्यवहार किया या रहा है।वह दुर्भाग्यपूर्ण है।दीपक शर्मा ने कहा कि वह खुद दिल्ली में भाजपा सरकार की इस गुंडागर्दी का शिकार हुए।उन्हें अन्य नेताओं के साथ गाड़ी में डाल कर बदरपुर सीमा पर रात के अंधेरे में छोड़ दिया गया।पुलिस ने सभी वरिष्ठ नेताओं के साथ न केवल दुर्व्यवहार किया बल्कि मार पीट भी की।दीपक शर्मा ने कहा कि लोकतंत्र में आज से पहले इस तरह का अत्याचार नहीं देखा गया।भाजपा सत्ता में बने रहने के लिए तानाशाही पर उतर आई है।कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ने कहा कि कांग्रेस पार्टी भाजपा की इन ज़्यादतियों से डरने वाली नहीं है।कांग्रेस पार्टी के करोड़ों कार्यकर्ताओं ने अंग्रेजों की ज़्यादतियों का मुकाबला किया था और देश को आज़ादी दिलवाई थी।आज फिर से देश के लोकतंत्र को खत्म करने वालों से देश को आज़ादी दिलवाने का समय है।अतः कांग्रेस का हर कार्यकर्ता लामबंद है और किसी भी तरह की कुर्बानी देने के लिए तैयार है।दीपक शर्मा ने कहा कि जिस तरह सोनिया गांधी और राहुल गांधी को षड्यंत्र रच कर मोदी सरकार निशाना बना रही है उससे यह शंका पैदा होती है कि सरकार गांधी परिवार को खत्म करने की साजिश रच रही है।लेकिन देश यह सब देख रहा है।भाजपा सरकार को इसका खमियाजा भुगतना पड़ेगा।
**अग्निवीर योजना युवाओं के साथ धोखा**
कांग्रेस नेता ने कहा कि सेना में अग्निवीर योजना देश वे युवाओं के साथ धोखा है।यह बेरोजगारी खत्म करने के लिए नहीं बल्कि बेरोज़गारों को ही खत्म करने की योजना है।देश का युवा इसके खिलाफ खड़ा हो चुका है।कांग्रेस पार्टी इस योजना का कड़ा विरोध करती है।
BIJENDER SHARMA

हि‍माचल प्रदेश का समाचार पोर्टल

एक टिप्पणी भेजें

Thanks For Your Visit

और नया पुराने