जय राम ठाकुर किसान बागवान विरोधी सीएम , भारती


जय राम ठाकुर किसान बागवान विरोधी सीएम---- भारती
ज्वालामुखी  
 20   जुलाई  ( विजयेन्दर शर्मा )   । आम आदमी पार्टी ने प्रदेश की भाजपा सरकार को किसान बागवान विरोधी करार देते हुये सरकार की ओर से सेब के दामों का समर्थन मूल्य एक रुपए बढ़ाए जाने पर हैरानी जताते हुये कहा कि सरकार किसानों बागवानों को गुमराह कर रही है। आम आदमी पार्टी ने सेब का समर्थन मूल्य कश्मीर की तर्ज पर करने की मांग की है।
आम आदमी पार्टी के प्रदेश सह सचिव होशियार सिंह भारती ने आरोप लगाया कि भाजपा की केंद्र व राज्य की सरकार किसान विरोधी है। भाजपा सरकार पहले भी किसान विरोधी काले कानून लेकर आई थी। किसानों को अपने हक के लिए संघर्ष करना पड़ा। भाजपा सरकार के जिद् की वजह से आंदोलन के दौरान किसान शहीद हुए। तब भी हिमाचल प्रदेश की जयराम सरकार ने किसानों के हक में आवाज नहीं उठाई थी और आज तो खुद जयराम ठाकुर हिमाचल प्रदेश के किसानों और बागवानों के साथ अन्याय कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जब तक किसान और बागवान विरोधी फैसला जयराम ठाकुर वापस नहीं ले लेते, तब तक आम आदमी पार्टी इसका विरोध करती रहेगी। उन्होंने कहा कि जयराम ठाकुर को अब जनता से कोई मतलब नहीं रहा,  वह बस अदानी और अंबानी के आगे पीछे घूमते रहते हैं।
भारती ने कहा कि आम आदमी पार्टी पूरी तरह किसानों और बागवानों के साथ दृढ़ता के साथ खड़ी है। उन्होंने कहा कि पूर्व कांग्रेस और वर्तमान भाजपा सरकार ने सेब के दाम बढ़ाए होते तो आज सेब का समर्थन मूल्य 35 रुपए से अधिक होता लेकिन दोनों ही सरकार ने बागबानों के हितों की ओर ध्यान नहीं दिया। आज जब बागवान बढ़ती महंगाई को लेकर सड़कों पर उतरकर आंदोलन कर रहे हैं तो कांग्रेस घड़ियाली आंसू बहा रही है लेकिन कांग्रेस राज में भी कभी बागबानों के हित में निर्णय नहीं लिया गया है।
उन्होंने कहा कि पूर्व में भी भाजपा की शांता कुमार सरकार के समय वागबान आंदोलन पर उतरे थे तो सरकार ने कई जगह लाठियों डंडो गरम पानी तक से प्रहार किया गया। कोटगढ़ में तो पुलिस फायरिंग में तीन बागवान गोली लगने से शहीद हो गए। भाजपा-कांग्रेस दोनो 30-20 साल सत्ता में रही है। लेकिन उन्होंने कुछ नहीं किया। किसान विरोधी भाजपा सरकार और कांग्रेस दोनों ही पार्टियां बागवानों की बराबर दोषी है।
 होशियार सिंह भारती  ने सरकार से मांग की है कि वह सेब के समर्थन मूल्य 24 रुपए करे, जिससे महंगाई से परेशान बागवानों को थोड़ी राहत मिल सके।  आम आदमी पार्टी पूरी तरह वागबानों के आंदोलन का समर्थन करती है और उनके साथ खड़ी है। आम आदमी पार्टी भाजपा सरकार के किसान- बागवान विरोधी फैसले के खिलाफ आंदोलन करेगी इस दौरान अगर कोई घटना घटती है तो इसके लिए प्रदेश सरकार जिम्मेदार होगी।  ज्वालामुखी की राजनीति में होशियार सिंह भारती की भी एंट्री हो गई है। शिक्षा विभाग से हाल ही में रिटायर हुये भारती आम आदमी पार्टी से जुड गये हैं। इन दिनों पार्टी के प्रचार में जुटे हैं । बताया जा रहा है कि भारती पिछले दिनों आप नेता दिल्ली के शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया से भी मिल कर आए हैं। उसके बाद उनकी गतिविधियां बढ़ी हैं। भारती ने अपना दफतर भी खोल दिया है।   

BIJENDER SHARMA

हि‍माचल प्रदेश का समाचार पोर्टल

2 टिप्पणियाँ

Thanks For Your Visit

  1. ज्वालामुखी की राजनीति में होशियार सिंह भारती की भी एंट्री हो गई है। शिक्षा विभाग से हाल ही में रिटायर हुये भारती आम आदमी पार्टी से जुड गये हैं।

    जवाब देंहटाएं
  2. भारती पिछले दिनों आप नेता दिल्ली के शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया से भी मिल कर आए हैं। उसके बाद उनकी गतिविधियां बढ़ी हैं। भारती ने अपना दफतर भी खोल दिया है।

    जवाब देंहटाएं
और नया पुराने