जसवां परागपुर की राजनीति में इस बार समाज सेवा से जुडे लोग राजनीति के मैदान में


परागपुर   , 07 जुलाई। ( विजयेन्दर शर्मा )  ।   जसवां परागपुर की राजनीति में इस बार समाज सेवा से जुड़े लोग राजनीति के मैदान में किस्मत आजमाने जा रहे हैं। एक ओर भाजपा और संघ परिवार की पृष्ठभूमि से आये संजय पराशर इस बार चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे हैं, तो दूसरी ओर ठाकुर बस सर्विस के मालिक  मुकेश ठाकुर जो कि कांग्रेस विचारधारा से हैं, भी चुनाव लड़ने जा रहे हैं। मुकेश ठाकुर जो कि कोरोना काल के दौरान जसवां परागपुर के लोगों के लिए देवदूत बनकर सामने आए थे। उस दौरान उन्होंने अपनी ठाकुर बस सर्विस में टांडा अस्पताल तक जाने वाले मरीजों को मुफ्त सफर करने की सुविधा प्रदान की थी।
उस दौरान स्थानीय विधायक व कबीना मंत्री विक्रम ठाकुर जो काम सरकार से न करवा पाये वह मुकेश ठाकुर ने अपने बूते पर करवा कर नया इतिहास रच दिया था। उन्होंने घर घर जाकर लोगों को न केवल राशन बांटा, बल्कि स्कूली छात्रों को किताबें भी दीं। उनके सहयोगी सुभाष ठाकुर बताते हैं कि कोरोना काल में समाज सेवा में शुरू किये गये काम भी अनवरत जारी हैं। और लोगों का अथाह स्नेह उन्हें मिल रहा है। दो दिन पहले पुलिस भर्ती परीक्षा के दौरान भी युवाओं को उनकी ओर से सुविधाएं दी गईं।  मुकेश ठाकुर ने बताया कि समाज सेवा में उन्हें आत्मिक सुख मिलता है। जरूरतमंद की मदद करना ही उनके जीवन का प्रमुख लक्ष्य हैं। उन्होंने कहा कि अगर कांग्रेस पार्टी उन्हें टिकट देती है, तो वह चुनाव जरूर लडेंगे। और जसवां परागपुर की राजनीति में नया अध्याय लिखने का प्रयास करेंगे। 

BIJENDER SHARMA

हि‍माचल प्रदेश का समाचार पोर्टल

1 टिप्पणियाँ

Thanks For Your Visit

  1. स्थानीय विधायक व कबीना मंत्री विक्रम ठाकुर जो काम सरकार से न करवा पाये वह मुकेश ठाकुर ने अपने बूते पर करवा कर नया इतिहास रच दिया

    जवाब देंहटाएं
और नया पुराने