मुख्यमंत्री ने कुल्लू जिले में हुई बस दुर्घटना पर गहरा दुःख व्यक्त किया

मुख्यमंत्री ने कुल्लू जिले में हुई बस दुर्घटना पर गहरा दुःख व्यक्त किया

 शिमला            04 जुलाई,  ( विजयेन्दर शर्मा )  मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज प्रातः कुल्लू जिले की सैंज घाटी के शैंसर के निकट हुई दुखद बस दुर्घटना पर गहरा दुःख प्रकट किया है। इस हादसे में 12 लोगों की मृत्यु और अन्य यात्री घायल हुए हैं। निजी बस संख्या एच.पी. 30ए-0646 शैंशर से कुल्लू जा रही थी।
मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (पी.एम.एन.आर.एफ.) से प्रत्येक मृतक के परिजन को 2-2 लाख रुपये और घायलों को 50,000 रुपये की अनुग्रह राशि देने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आभार व्यक्त किया।
मुख्यमंत्री ने मुख्य सचिव से व्यक्गित रूप से राहत और बचाव कार्यों की निगरानी करने को कहा है। उन्होंने कहा कि दुर्घटना के कारणों की जांच के लिए मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दे दिए गए हैं और अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी (एडीएम) कुल्लू पूरी घटना की जांच करेंगे।
जय राम ठाकुर ने कहा कि मृतकों के परिजनों को पांच-पांच लाख रुपये की सहायता राशि दी जाएगी। जबकि प्रत्येक घायल व्यक्ति को फौरी राहत के रूप में 15,000 रुपये प्रदान किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि घायलों का निःशुल्क उपचार किया जाएगा।
मुख्यमंत्री ने ईश्वर से मृतकों की आत्मिक शांति और शोक संतप्त परिजनों को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है। उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की।
मुख्य सचिव राम सुभग सिंह ने वित्त आयुक्त राजस्व और मंडलायुक्त मण्डी को तुरंत दुर्घटनास्थल पर पहुंचकर बचाव अभियान की निगरानी करने के निर्देश दिए हैं।
.0.

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में हुए हादसे पर भाजपा नेताओं ने दुख जताया

शिमला            04 जुलाई,  ( विजयेन्दर शर्मा )   भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप, प्रदेश महामंत्री राकेश जम्वाल, त्रिलोक जम्वाल, त्रिलोक कपूर, प्रदेश संगठन महामंत्री पवन राणा, भाजपा प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना, सह प्रभारी संजय टंडन, मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, केंद्र मंत्री अनुराग ठाकुर ने हिमाचल प्रदेश के कुल्लू के सैंज घाटी में एक निजी बस के दुर्घटनाग्रस्त होने पर दुख जताया है।
 हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में हुआ बस हादसा दिल दहला देने वाला है, इस दुखद घड़ी में हमारी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं। मुझे उम्मीद है कि जो घायल हुए हैं वे जल्द से जल्द ठीक हो जाएं। स्थानीय प्रशासन प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता प्रदान कर रहा है।
ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें।
 कश्यप ने कहा कि प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने हिमाचल प्रदेश में दुखद बस दुर्घटना के कारण जान गंवाने वालों के परिजनों के लिए पीएमएनआरएफ से प्रत्येक को 2-2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि को मंजूरी दी है। प्रत्येक घायलों को रुपये 50,000 दिए जाएंगे।
 शिमला         

राज्यपाल ने कुल्लू बस दुर्घटना पर गहरा दुःख व्यक्त किया

शिमला            04 जुलाई,  ( विजयेन्दर शर्मा )   राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने आज कुल्लू जिला के शैंशर के निकट हुई बस दुर्घटना पर गहरा दुःख व्यक्त किया है।  
अपने शोक संदेश में राज्यपाल ने ईश्वर से मृतकों को आत्मिक शांति प्रदान करने की प्रार्थना और शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की। उन्होंने दुर्घटना में घायल व्यक्तियों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की भी कामना की। 
BIJENDER SHARMA

हि‍माचल प्रदेश का समाचार पोर्टल

एक टिप्पणी भेजें

Thanks For Your Visit

और नया पुराने