2024 में केंद्र में कांग्रेस की लोकप्रिय सरकार बनेगी--राजेन्द्र सिंह राणा


2024 में केंद्र में कांग्रेस की लोकप्रिय सरकार बनेगी--राजेन्द्र सिंह राणा

ज्वालामुखी, 15 मई (विजयेन्दर शर्मा ) ।   वरिष्ठ कांग्रेस नेता राजेन्द्र सिंह राणा ने दावा किया कि देश में अब भाजपा की उल्टी गिनती शुरू हो गई हैं, और 2024 में केंद्र में कांग्रेस की लोकप्रिय सरकार बनेगी।

राणा ने कर्नाटक के मतदाताओं का भी आभार व्यक्त करते हुए कहा है कि पार्टी कार्यकर्ताओं के मनोबल से अब देश के अन्य राज्यों में भी कांग्रेस अपनी जीत का परचम लहराएंगी।

राणा ने कहा  कि लोगों ने भाजपा की धुव्रीकरण की राजनीति को पूरी तरह ठुकरा दी हैं। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश के बाद कर्नाटक में कांग्रेस की शानदार जीत से साबित हो गया है कि देश में भाजपा के खिलाफ हवा चल पड़ी हैं।

उन्होंने कहा है कि देश मे अब भाजपा की उल्टी गिनती शुरू हो गई हैं, और 2024 में केंद्र में कांग्रेस की लोकप्रिय सरकार बनेगी।

कर्नाटक में कांग्रेस की शानदार जीत पर खुशी व्यक्त करते हुए राणा ने कांग्रेस के राष्ट्रीय नेतृत्व मालिकार्जुन खड़गे, सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी सहित सभी नेताओं को बधाई दी हैं।

BIJENDER SHARMA

हि‍माचल प्रदेश का समाचार पोर्टल

एक टिप्पणी भेजें

Thanks For Your Visit

और नया पुराने