समाज के उत्थान के लिए महिलाओं की भूमिका अहम- एसडीएम नेत्रा मेती

समाज के उत्थान के लिए महिलाओं की भूमिका अहम- एसडीएम नेत्रा मेती

 उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायकों को किया सम्मानित

पालमपुर, 7 मार्च
एसडीएम पालमपुर नेत्रा मेती ने कहा कि समाज के उत्थान में महिलाओं की भूमिका और योगदान महत्वपूर्ण है।  समाज एवं राष्ट्र के  निर्माण में महिलाओं का योगदान भी बराबर का है।
    एसडीएम ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर बाल विकास परियोजना भवारना के सौजन्य से आयोजित महिला सम्मान समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की।
   उन्होंने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की बधाई देते हुए कहा कि महिलाएं खेल जगत से लेकर मनोरंजन तक,  राजनीति से लेकर सैन्य व राष्ट्र की रक्षा तक में महिलाएं न केवल शामिल हुई बल्कि बड़ी भूमिकाओं में अपना लोहा मनवाया है। उन्होंने कहा कि महिलाओं की भागीदारी को बढ़ाने और अपने अधिकारों से अनजान महिलाओं को जागरूक करने व उनके जीवन में सुधार करने के उद्देश्य से अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है। इस दिवस के उपलक्ष पर उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को भी सम्मानित किया जाता है ताकि अन्य महिलाएं भी प्रेरित होकर उत्कृष्ट कार्य  को आगे आयें।
   एसडीएम ने महिलाओं अधिकारों, कानून और विभिन्न योजनाओं की जानकारी भी दी। उन्होंने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं , सहायकों व कार्यालय स्टाफ द्वारा गीतों कविताओं में समूह गानों के माध्यम से महिलाओं के अधिकारों में समाज के प्रति व उनके महत्वपूर्ण योगदान प्रति प्रेरित करने के प्रयासों की भी सराहना की।
    उन्होंने महिलाओं को अपने स्वास्थ्य का समय-समय पर निरंतर ध्यान रखने को लेकर भी प्रेरित किया।
इस दौरान एसडीएम उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व सहायकों को सम्मानित भी किया।
सीडीपीओ कार्यालय की सांख्यिकी सहायक सुदेश चौहान सहित आंगनवाड़ी सुपरवाइजर व बड़ी संख्या में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाएं मौजूद रही।
BIJENDER SHARMA

हि‍माचल प्रदेश का समाचार पोर्टल

एक टिप्पणी भेजें

Thanks For Your Visit

और नया पुराने