शिमला, भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जगत प्रकाश नड्डा ने आज हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल श्री शिव प्रताप शुक्ल से राजभवन, शिमला में शिष्टाचार भेंट की। यह भेंट सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई।
मुलाकात के दौरान दोनों गणमान्य व्यक्तियों के बीच प्रदेश से जुड़े विभिन्न समसामयिक विषयों पर सामान्य चर्चा हुई। श्री नड्डा ने राज्यपाल श्री शिव प्रताप शुक्ल का कुशलक्षेम जाना और उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।
यह भेंट पूरी तरह शिष्टाचार एवं सौजन्य भाव से हुई, जिसमें किसी भी प्रकार का औपचारिक राजनीतिक विमर्श नहीं हुआ।