सोशल मीडिया बनेगा भाजपा का सबसे बड़ा हथियार—कांग्रेस की विफलताओं पर सीधा प्रहार: संजय टंडन
“10 गारंटियों का होगा पर्दाफाश”—मोदी सरकार की उपलब्धियां और कांग्रेस की नाकामी होगी एक्सपोज
मंडी: भाजपा के सह प्रभारी संजय टंडन ने प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में सोशल मीडिया की भूमिका पर जोर देते हुए कहा कि आज के दौर में सोशल मीडिया का समाज पर गहरा प्रभाव है और भाजपा इसे जनहित के मुद्दों को उठाने के लिए प्रभावी माध्यम के रूप में इस्तेमाल करेगी।
उन्होंने कहा कि केंद्रीय और प्रदेश कार्यालय के बीच बेहतर समन्वय के साथ सोशल मीडिया अभियान चलाया जाएगा, ताकि एक संगठित और मजबूत संदेश जनता तक पहुंचे।
संजय टंडन ने स्पष्ट किया कि इस अभियान का मुख्य फोकस प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाना और प्रदेश की कांग्रेस सरकार की विफलताओं को उजागर करना होगा।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस द्वारा चुनाव के दौरान दी गई “10 गारंटियों” का सच जनता के सामने लाया जाएगा। “तीन साल बीत जाने के बाद भी एक भी गारंटी पूरी नहीं हुई—अब भाजपा इसका हिसाब जनता के बीच रखेगी,” उन्होंने कहा।
टंडन ने कहा कि फेसबुक, इंस्टाग्राम और एक्स (ट्विटर) जैसे सभी प्रमुख प्लेटफॉर्म पर भाजपा पूरी ताकत के साथ सक्रिय रहेगी और हर मुद्दे पर तथ्यात्मक और आक्रामक तरीके से कांग्रेस सरकार को जवाब दिया जाएगा।
उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि सोशल मीडिया को केवल प्रचार का माध्यम न समझें, बल्कि इसे जनता से संवाद और सच्चाई सामने लाने का सशक्त मंच बनाएं।
अंत में उन्होंने कहा कि भाजपा डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से “सच्चाई बनाम प्रचार” की लड़ाई लड़ेगी और कांग्रेस सरकार के झूठ और वादाखिलाफी को पूरी तरह बेनकाब करेगी।

Bijender Sharma*, Press Correspondent Bohan Dehra Road JAWALAMUKHI-176031, Kangra HP(INDIA)*
8219437658 Mobile
8219437658 Mobile
whatsaap 9805617366