राज्य सरकार लोगों के कल्याण के लिए अनेक नीतियां एवं कार्यक्रम कार्यान्वित कर रही

मुख्यमंत्री प्रो. प्रेम कुमार धूमल ने कहा कि प्रदेश के लोगों को जन कल्याण, विशेषकर कमजोर वर्गों के सामाजिक-आर्थिक उत्थान से संबंधित सभी जानकारियां सही परिपे्रक्ष्य में उपलब्ध करवाए जाने की आवश्यकता है। मुख्यमंत्री आज यहां सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग के जन सम्पर्क अधिकारियों के साथ बातचीत कर रहे थे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार लोगों के कल्याण के लिए अनेक नीतियां एवं कार्यक्रम कार्यान्वित कर रही है, जिन्हेें सही परिप्रेक्ष्य में लोगों तक पहुंचाने की आवश्यकता है, ताकि वे इनका भरपूर लाभ उठा सकंे। उन्होंने कहा कि ज़रूरतमंद और आम लोगों को उनके कल्याण के लिए आरंभ किए गए कार्यक्रमों की पूरी जानकारी मिलनी चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की सभी नीतियां आम आदमी के हितों पर केन्द्रित हैं और उनका उत्थान ही प्रदेश सरकार की शीर्ष प्राथमिकता है। उन्होंने सरकार की आंख और कान के रूप में कार्य करने के लिए जन सम्पर्क अधिकारियों की भूमिका को सराहा।

प्रो. धूमल ने कहा कि सरकार की उपलब्धियों व कार्यक्रमों को नियमित रूप से अपडेट किया जाना चाहिए, ताकि जन सम्पर्क अधिकारियों के पास सभी कार्यक्रमों की नवीनतम जानकारी उपलब्ध हो। उन्होंने जन सम्पर्क अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रदेश सरकार द्वारा समय≤ पर आरंभ की गई नयी योजनाओं के बारे में लोगों की प्रतिक्रियाएं एकत्र करें, ताकि ज़मीनी स्तर पर इनके प्रभाव का अनुमान लगाया जा सके।

 

BIJENDER SHARMA

हि‍माचल प्रदेश का समाचार पोर्टल

एक टिप्पणी भेजें

Thanks For Your Visit

और नया पुराने