सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग के सचिव श्री रामसुभग सिंह ने राष्ट्रीय भारतीय फिल्म अभिलेखागार के निदेशक श्री विजय जादव का आज पुणे में आकस्मिक निधन होने पर गहरा शोक व्यक्त किया है।
श्री रामसुभग सिंह ने शोक संतप्त परिवार के सदस्यों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की है। उन्होंने कहा कि श्री जादव ने वर्ष 2009 में शिमला में आयोजित पहले फिल्म महोत्सव तथा वर्ष 2009 में ही शिमला में सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग के तत्वावधान में पहले फिल्म ऐप्रिसियेशन कोर्स के आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
निदेशक सूचना एवं जन सम्पर्क श्री बी.डी. शर्मा ने भी श्री विजय जादव के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त की हैं। विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए शोक सभा का आयोजन किया।