अलगाववादी घोल रहे हैं जहर दृ अनुराग ठाकुर





अलगाववादी घोल रहे हैं जहर दृ अनुराग ठाकुर

बक्सर। भाजयुमो राष्‍ट्रीय अध्यक्ष श्री अनुराग ठाकुर ने भरोसा जताया कि राष्‍ट्रीय एकता यात्रा को जिस तरह का समर्थन देशभर से मिल रहा है उसी तरह का समर्थन उसे कश्‍मीर में भी मिलेगा। उन्होंने कहा कि कुछ अलगाववादी देश में जहर घोलने का काम कर रहे हैंए उन्हें गिरफ्तार किया जाना चाहिएए कयोंकि उन्हीं के कारण शांति में खलल पैदा हो रहा है।
राष्‍ट्रीय एकता यात्रा चौथे दिन पटना से चलकर उत्तर प्रदेश पहुंची। दोनों राज्यों की सीमा पर रथ में सवार भाजयुमो राष्‍ट्रीय अध्यक्ष का भव्य स्वागत उत्तर प्रदेश भाजयुमो अध्यक्ष हरीश द्विवेदी की अगुवाई में किया गया। इसके पहले पटना से सुबह रवाना हुई यात्रा आरा पहुंचीए जहां स्वतंत्रता सेनानी वीर कुंवर सिंह के स्मारक के पास जाकर श्री अनुराग ठाकुर ने उनकी प्रतिमा को पुष्‍पांजलि अर्पित की। रास्ते में यात्रा का जगह.जगह स्वागत हुआ। बक्सर और गाजीपुर में हुई बड़ी सभाओं में भाजयुमो अध्यक्ष ने केन्द्र सरकार को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि जम्मू कश्‍मीर में बीते छह माह में चल रही हिंसा और पथराव की घटनाएं रोकने में केन्द्र और कष्मीर सरकार पूरी तरह विफल रही हैं। ऐसे में मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला को सत्ता में बने रहने का कोई हक नहीं है। उन्होंने कहा कि देश की जनता यात्रा का मकसद जान गई है और जिस दिन राजनैतिक लोग इसे जान जाएंगेए विरोध करना बंद कर देंगे। उन्होंने कहा कि यात्रा का उद्देश्‍य है कश्‍मीर समस्या का समाधान निकालने का मार्ग बनाना। धारा समाप्त करने की वकालत करते हुए उन्होंने कहा कि कष्मीर समस्या का हल केवल संवैधानिक तरीके से हो सकता है जिसका प्रयास नहीं किया जा रहा। श्री ठाकुर ने कहा कि जम्मू कश्‍मीर में दो ध्वज हैं इसलिए कुछ लोग लाल चौक पर राष्‍ट्रीय झंडा फहराने का विरोध कर रहे हैं कांग्रेस पार्टी से सवाल करते हुए श्री ठाकुर ने कहा कि वह जानना चाहते हैं कि तिरंगे के अपमान पर वह चुप क्यों हैं। यह बात कांग्रेस भी जानती है कि राष्‍ट्रीय ध्वज फहराने से रोकना तिरंगे का अपमान है। भाजयुमो अध्यक्ष ने कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी से सवाल पूछा कि आज का युवा कश्‍मीर समस्या से चिंतित हैए महंगाई से परेशान है तो युवाओं की बात करने वाले कांग्रेस सांसद इन समस्याओं पर जवाब क्यों नहीं दे रहे हैं। उत्तर प्रदेश सीमा पर उजियारपुर में भाजयुमो राष्‍ट्रीय अध्यक्ष ने स्वामी सहजानंद जी की प्रतिमा पर जाकर माल्यार्पण किया। वहां से रवाना होकर यात्रा गाजीपुर पहुंची। वहां हुई सभा को सम्बोधित करते हुए भाजपा के राष्‍ट्रीय उपाध्यक्ष श्री कलराज मिश्र ने कहा कि भाजयुमो का यह संघर्ष बेकार नहीं जाएगा। भाजयुमो को युवाओं की ऐसी ताकत मिल रही है जिसके आगे बाकि शक्तियां फेल हो जाएंगी।

एक टिप्पणी भेजें

Thanks For Your Visit

और नया पुराने