छत्तीसगढ़ व झारखंड के मुख्यमंत्रियों ने हिमाचल प्रदेश के विकास को सराहा

छत्तीसगढ़ व झारखंड के मुख्यमंत्रियों ने हिमाचल प्रदेश के विकास को सराहा
गोहाटी.....प्रदेश के मुख्यमंत्री प्रो. प्रेम कुमार धूमल, झारखंड के मुख्यमंत्री श्री अर्जुन मुण्डा और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री डा. रमन सिंह ने आज असाम के गोहाटी में हिमाचल प्रदेश सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग द्वारा प्रदेश के विकास पर आयोजित विकास प्रदर्शनी- ‘सूरज संकल्प’ का दौरा किया। भाजपा के राष्ट्रीय महासिचव श्री जे.पी नड्डा में उनके साथ थे।

झारखंड और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्रियों ने हिमाचल प्रदेश में हुए विकास, हिमाचल की समृद्ध संस्कृति एवं पर्यटन क्षमता की सराहना की।

श्री अर्जुन मुण्डा और डा. रमन सिंह ने कहा कि हिमाचल प्रदेश विकास के मामले में देश के पहाड़ी राज्यों के लिए एक आदर्श राज्य बनकर उभरा है। उनका कहना था कि आम आदमी के हितों पर केंद्रित हिमाचल प्रदेश की नीतियां एवं कार्यक्रम प्रशंसनीय हंै। उन्होंने कहा कि देश के अन्य राज्यों को भी हिमाचल प्रदेश में हुए विकास से प्रोत्साहित होकर इसकी नीतियों एवं कार्यक्रमों का अनुसरण करना चाहिए।

विभिन्न राज्यों के सांसदों ने भी इस प्रदर्शनी का अवलोकन किया और प्रदेश में हुए विकास में गहरी रुचि ली।

मुख्यमंत्री के प्रधान निजी सचिव डा. अरुण शर्मा भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें

Thanks For Your Visit

और नया पुराने