भाजपा प्रभारी धर्मशाला दौरे पर

भाजपा प्रभारी  धर्मशाला दौरे पर

• त्रिदेव सम्मेलन में लेंगे भाग
• टोक्यो पैरालंपिक -2020 पैरा एथलीट का मनोबल बढ़ाने के लिए प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री का किया धन्यवाद

धर्मशाला   01  सितंबर   (विजयेन्दर शर्मा)  ।   भाजपा प्रभारी अविनाश राय खन्ना  02  सितंबर को कांगड़ा प्रवास पर रहने वाले है।
भाजपा प्रभारी अविनाश राय खन्ना कल प्रातः 11 बजे धर्मशाला मंडल के त्रिदेव प्रशिक्षण वर्ग के उद्घाटन सत्र को संबोधित करेंगे,
उसके उपरांत भाजपा प्रभारी धर्मशाला में एक प्रेस वार्ता को संबोधित करने जा रहे है।
शाम को अविनाश राय खन्ना एक बूथ स्तर की बैठक में भाग लेंगे जिसके बाद वो धर्मशाला के विधायक, नगर निगम के मेयर , डिप्टी मेयर और पार्षदों के साथ बैठक करने जा रहे है।
यह सभी बैठकें पार्टी के दृष्टि से महत्वपूर्ण रहने वाली है, धीरे धीरे भाजपा 2022 का रोड मैप तैयार कर रही है।
3 सितंबर को भाजपा प्रभारी केंद्रीय विश्वविद्यालय में एक सत्र को संबोधित करेंगे।
भाजपा प्रभारी अविनाश राय खन्ना ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का धन्यवाद करते हुए कहा कि हमारा समस्त नेतृत्व टोक्यो पैरालंपिक -2020 में गए पैरा एथलीटस का मनोबल लगातार बढ़ा रहे है ।
उन्होंने कहा की मैं उन सभी प्रदेशों का भी धन्यवाद करना चाहता हूं जिन्होंने सभी जीत हासिल करने वाले पैरा एथलीट को पुरुस्कारो से नवाज़ा है।
उन्होंने कहा कि अभी तक टोक्यो पैरालंपिक -2020 में भारत ने कुल 10 पदक जीते है जिसमे से 2 गोल्ड, 5 सिल्वर और 3 ब्रोंज है।

3 तथा 4 सितम्बर को टाण्डा फायरिंग रेंज में होगा फायरिंग का अभ्यास

धर्मशाला, 01 सितम्बर:    (विजयेन्दर शर्मा)  । सहायक आयुक्त, धर्मशाला डॉ0 मदन कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि टाण्डा फील्ड फायरिंग रेंज में भारतीय सेना द्वारा 3 तथा 4 सितम्बर,  2021 को प्रातः 7 बजे से सायं 5 बजे तक फायरिंग का अभ्यास किया जाएगा
उन्होंने ग्राम पंचायत कोहाला, कच्छयारी, खोली, घुरकड़ी के लोगों से अपील की है कि इस दौरान वह फायरिंग रेंज में न स्वयं जाएं तथा अपने पालतु पशुओं को भी न जाने दें ताकि किसी भी प्रकार की जान-माल की हानि से बचा जा सके।
000

BIJENDER SHARMA

हि‍माचल प्रदेश का समाचार पोर्टल

एक टिप्पणी भेजें

Thanks For Your Visit

और नया पुराने