पालमपुर से भेदभाव करने के आरोपों को गलत बताया


  पालमपुर  01  सितंबर   (विजयेन्दर शर्मा)  । भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री एवं वूल फेडरेशन के चेयरमैन त्रिलोक कपूर ने पालमपुर के विधायक आशीष बुटेल की ओर से पालमपुर से भेदभाव करने के  आरोपों को गलत बताया है। उन्होंने कहा बुटेल परिवार ने वर्षों तक पालमपुर का प्रतिनिधित्व किया है, लेकिन अभी भी जनता काे गुमराह करने की सोच बदली नहीं है। उन्होंने कहा अपना राजनीतिक हित साधने के लिए विधायक के परिवार ने हमेशा ही जनता काे धाेखे में रखा है तथा यह प्रथा आगे भी निभा रहा है। उन्होंने कहा विधायक आशीष बुटेल विस पटल में अलग बात रखते हैं, जबकि जनता के सामने अलग राग अलापते हैं। बतौर विधायक विकास करवाने में असमर्थ रहने पर सरकार काे दाेषी करार दे रहे हैं।

उन्हाेंने कहा जनता काे गुमराह करने की साेच त्याग कर विधायक पालमपुर के विकास पर फाेकस रखें ताे भाजपा सरकार की ओर से आवंटित धन का सदुपयाेग कर विकास काे गति प्रदान कर सकते हैं। त्रिलाेक कपूर ने कहा मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के नेतृत्व में सभी विधानसभा काे बिना भेदभाव के बजट प्रावधान किया जा रहा है, इसमें वह स्वयं व राज्यसभा सांसद इंदु गोस्वामी भी अग्रणी भूमिका निभा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि दशकों तक कांग्रेस काे प्रतिनिधित्व हाेने के बावजूद पालमपुर के विकास काे गति भारतीय जनता पार्टी कार्यकाल में ही प्रदान हुई। शांता कुमार, प्रेम कुमार धूमल के बाद जयराम ठाकुर ने पालमपुर काे बहुत कुछ दिया है, जबकि कांग्रेस ने जनता से सिर्फ राजनीतिक लाभ ही लिया है। दाेनाें सरकाराें की तुलना करते हुए उन्होंने कहा कांग्रेस कार्यकाल के पांच वर्षाें में पालमपुर काे मात्र 58 कराेड़ रुपये बजट दिया गया, जबकि भाजपा सरकार ने मात्र तीन वर्षों में 95 करोड़ रुपये विभिन्न विकास कार्याें के लिए आवंटित किए हैं। इसी तरह 336 गरीब परिवाराें काे आवास देने की जगह अभी तक के कार्यकाल में भाजपा सरकार ने 495 आवास गरीबों को स्वीकृत किए है।विधायक की स्वतंत्र विकास खंड की मांग पर भाजपा प्रदेश महामंत्री ने कहा कि कांग्रेस ने अपने कार्यकाल में विकास खंड नहीं दिया लेकिन अब घड़ियाली आंसू बहाकर जनता को गुमराह किया जा रहा है। उन्होंने कहा पालमपुर काे विकास खंड की साैगात सिर्फ जयराम ठाकुर ही देंगे और जिला का दर्जा भी भाजपा ही देगी।

त्रिलोक कपूर ने कहा कि विकास के नाम पर भाजपा सरकार ने नागरिक अस्पताल पालमपुर में डेढ़ करोड़ रुपये से ऑक्सीजन प्लांट स्थापित किया। इसका लोकार्पण प्रदेश मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर दो सितंबर काे वर्चुअल तौर पर करेंगे। उन्होंने कहा कि चचिंयां में उप तहसील की स्वीकृत हाे चुकी है।
आगामी दाैरे में मुख्यमंत्री स्वयं स्वतंत्र विकास खंड और उप तहसील की घोषणा कर देंगे। उन्होंने विधायक से पूछा कि वह कोई एक काम ऐसा बताएं जो उनके परिवार ने कांग्रेस में रहते हुए जनहित में करवाया है। उन्होंने कहा हकीकत में कांग्रेस पार्टी अस्तित्व काे लेकर फड़फड़ा रही है व जनता काे गुमराह करके राजनीतिक लाभ लेना चाह रही है।

उन्होंने चुटकी ली कि कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में विस में पालमपुर के प्रतिनिधि कभी भी मुख्यमंत्री के साथ नहीं चले। इसी का परिणाम है कि पालमपुर काे विकास के लिए तरसना पड़ा है। लेकिन अब भाजपा की सरकार पालमपुर में विकास की रिक्तता काे भरने का प्रयास कर रही है।

BIJENDER SHARMA

हि‍माचल प्रदेश का समाचार पोर्टल

एक टिप्पणी भेजें

Thanks For Your Visit

और नया पुराने