सम्पूर्ण जसवां परागपुर का हुआ संतुलित विकास: बिक्रम ठाकुर

सम्पूर्ण जसवां परागपुर का हुआ संतुलित विकास: बिक्रम ठाकुर
कोटला में क्षेत्र की जनता ने किया एसडीएम एवं बीडीओ कार्यालय के लिए अभिवादन
देहरा :21  मई।(विजयेन्दर शर्मा ) ।  प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के आशीर्वाद से सम्पूर्ण जसवां परागपुर विधानसभा क्षेत्र का संतुलित विकास हुआ है। जसवां परागपुर विधानसभा के कोटला में क्षेत्र की जनता द्वारा आयोजित अभिनंदन कार्यक्रम में लोगों को संबोधित करते हुए उद्योग मंत्री बिक्रम ठाकुर ने यह बात कही। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कुछ दिन पूर्व परागपुर में आयोजित जनसभा में जसवां परागपुर विधानसभा क्षेत्र के लिए कोटला एवं रक्कड़ में एसडीएम कार्यालय एवं डाडासीबा में बीडीओ कार्यालय खोलने की घोषण की थी। जसवां परागपुर को मिले इस उपहार के लिए क्षेत्र की जनता ने आज शनिवार को कोटला में उद्योग मंत्री का अभिवादन किया।
उद्योग मंत्री बिक्रम ठाकुर ने कहा कि इतिहास में पहली बार किसी विधानसभा क्षेत्र के लिए एक ही दिन में दो एसडीएम कार्यालय की घोषणा की गई है। उन्होंने कहा कि जसवां परागपुर विधानसभा क्षेत्र बहुत दूर तक फैला है। इसकी सीमाएं न केवल प्रदेश के अन्य जिलों से लगती हैं अपितु पंजाब से भी इसकी सीमाएं जुड़ी हैं। उन्होंने कहा कि इतने बड़े विधानसभा क्षेत्र का संतुलित विकास करवाने का कार्य उन्होंने किया। उन्होंने कहा कि जब कार्यालयों और संस्थानों को खोलने की बात आई तब भी उन्होंने पूरे जसवां परागपुर को प्राथतिकता दी। उन्होंने कहा कि उनके विधानसभा क्षेत्र के दूर दराज के लोगों को एसडीएम कार्यालय में काम करवाने के लिए पूरा एक दिन लगता था। रक्कड़ स्थित अलोह-पुननी एवं जसवा स्थित कोटला एवं टैरेस जैसे क्षेत्रों के लोगों को लगभग 60-70 किलोमीटर की यात्रा करके एसडीएम कार्यालय देहरा में अपने काम करवाने जाना पड़ता था। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने बड़ी गंभीरता से क्षेत्र की समस्या को समझते हुए उसका समाधान किया और कोटला एवं रक्कड़ में एसडीएम कार्यालय खोलने की घोषणा की।
उन्होंने कहा कि इसके साथ डाडासीबा में बीडीओ कार्यालय की घोषणा के साथ विधानसभा क्षेत्र में अब दो बीडीओ कार्यालय हो जाएंगे। अब डाडासीबा और अन्य दूर दराज के क्षेत्रों की जनता को पंचायतों से सम्बंधित काम करवाने के लिए परागपुर नहीं जाना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि उनकी हमेशा से प्राथमिता यही रही कि इतने बड़े विधानसभा क्षेत्र के हर कोने को विकास की धारा के साथ जोड़ा जाए। उन्होंने कहा कि इस हेतु जहां उन्होंने जनडौर में पाॅलटेक्निक काॅलेज खोला गया वहीं कूनहा में फार्मेसी काॅलेज उन्होंने दिया। कोटला, डाडासीबा और रक्कड़ में करोड़ों की लागत से राजकीय महाविद्यालयों के निर्माण का कार्य आज तेज़ी से चल रहा है। डाडासीबा में 50 बिस्तरीय असपताल खोलने के साथ अल्ट्रासाउंड, डिजिटल एक्स-रे जैसे सुविधा दी तो रक्कड़ सीएचसी को 24/7 उन्होंने करवाया।
बिक्रम ठाकुर ने कहा कि मात्र चार साल में सम्पूर्ण जसवां परागपुर की दशा एवं दिशा बदलने का जो कार्य उन्होंने किया उसे आने वाली पीड़ियां याद करेंगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और उनकी सरकार ने जो कार्य जसवां परागपुर के लिए किए, इसको आगे भी जारी रखने के लिए क्षेत्र की जनता का साथ जरूरी है। उन्होंने कहा कि जसवां परागपुर विधानसभा की इस विकास यात्रा के बारे में नकारात्मक प्रचार करने वाले लोग क्षेत्र को पीछे ले जाना चाहते हैं। इसलिए जसवां परागपुर विधानसभा क्षेत्र की जनता को संगठित रूप से ऐसे तत्वों का विरोध करना चाहिए जो क्षेत्र में नकारात्मकता फैला रहे हैं।
बिक्रम ठाकुर ने कार्यक्रम के बाद जनसमस्याओं को सुनते हुए अधिकत्म का मौके पर निपटारा किया तथा शेष के समयबद्ध निवारण हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष संजीव शर्मा, मंडलाध्यक्ष विनोद शर्मा, जिला परिषद् अनु राणा, निदेशक एचआरटीसी सुशील शर्मा, हरबंस कालिया, कुलविंदर पठानिया, प्रधान ग्राम पंचायत जनडौर सुरेश ठाकुर, राजेंद्र सपहिया, युवा मोर्चा अध्यक्ष रिक्की ठाकुर, जसवंत यादव, शेर सिंह डोगरा सहित स्थानीय लोग उपस्थित रहे।



BIJENDER SHARMA

हि‍माचल प्रदेश का समाचार पोर्टल

एक टिप्पणी भेजें

Thanks For Your Visit

और नया पुराने