शांता कुमार ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्य नाथ जी को पत्र लिख कर भ्र्ष्टाचार के विरूद्ध एक महत्वपूर्ण कदम उठाने के लिए बधाई दी

पालमपुर, 04 मई (विजयेन्दर शर्मा ) ।हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्य नाथ जी को पत्र लिख कर भ्र्ष्टाचार के विरूद्ध एक महत्वपूर्ण कदम उठाने के लिए बधाई दी है। उत्तर प्रदेश सरकार ने आदेश दिया है कि सभी अफसर, विधायक और मंत्री 3 महीने के अन्दर अपनी चल-अचल सम्पत्ति का व्यौरा सार्वजनिक करे।
शांता कुमार ने कहा कि इस निर्णय से सरकार चलाने वाले सभी अफसरों और नेताओं का असली चेहरा जनता के सामने आयेगा। उन्होने पत्र में श्री योगी जी को इस बात की भी बधाई दी कि उन्होंने देश के सबसे बड़े प्रदेश में अपराध को समाप्त करने के लिए महत्वपूर्ण काम किया है। अपराधियों की गैर कानूनी सम्पत्ति पर बुलडोजर का प्रयोग किया। उत्तर प्रदेश में वर्षो से अपराध करने वाले बड़े बड़े बहुबलियों को जेलों में डाल दिया। इस वर्ष राम नवमी पर कई प्रदेशों में दंगे हुए परन्तु सबसे बड़े प्रदेश उत्तर प्रदेश में राम नवमीं का कार्यक्रम शांतिपूर्ण तरीके से हुए।
उन्होंने पत्र में लिखा है कि आज भ्र्ष्टाचार इस देश का महारोग है। गरीबी और बेरोजगारी का सबसे बड़ा कारण भ्र्ष्टाचार है। बड़े बड़े पदों पर बैठे हुए अधिकारी और नेताओं से ही भ्र्ष्टाचार शुरू होता है। श्री योगी जी ने एक महत्वपूर्ण दिशा में पहल की है। इस काम को पूरा करने के लिए उन्हें अपना बुलडोजर और भी अधिक तेजी के साथ चलाना चाहिए।
शांता कुमार ने कहा कि आजादी के 74 वर्षो में सभी सरकारें गरीबी दूर करने के लिए कुछ न कुछ करती रही। 2014 के बाद पिछले 8 वर्षो में भी श्री नरेन्द्र मोदी जी की सरकार ने सभी कुछ किया। इससे अधिक और कुछ नही हो सकता था। इस सब के बाद भी ग्लोबल हंगर इन्डैक्स की रिपोर्ट के अनुसार आज भी भारत दुनिया के सबसे अधिक गरीब देशों की सूची मे है और 19 करोड़ लोग रात को लगभग भूखे पेट सोते है। उन्होने कहा कि इसका सबसे बड़ा कारण भ्र्ष्टाचार और केवल भ्र्ष्टाचार है।
उन्होंने कहा यदि देश में भ्रश्टाचार न होता तो आज करोड़ो लोग भूखमरी की हालत में न होते। इसलिए श्री योगी आदित्य नाथ जी का यह कदम अति महत्वपूर्ण है।
BIJENDER SHARMA

हि‍माचल प्रदेश का समाचार पोर्टल

एक टिप्पणी भेजें

Thanks For Your Visit

और नया पुराने