देहरा मंडल कांग्रेस अध्यक्ष हरिओम शर्मा ने कांग्रेस को अलविदा कहा


देहरा मंडल कांग्रेस अध्यक्ष हरिओम शर्मा ने कांग्रेस को अलविदा कहा
  
देहरा  , 29 जुलाई  ( विजयेन्दर शर्मा)   ।  कांगड़ा जिला के कांग्रेसियों को इन दिनों सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व वाली अपनी ही सरकार की कार्यशैली रास नहीं आ रही है। जिसके चलते पार्टी में असंतोष पनपने लगा है। खासकर देहरा चुनाव क्षेत्र में हालात पेचीदा होते जा रहे हैं। यही वजह है कि देहरा मंडल कांग्रेस अध्यक्ष हरिओम शर्मा ने आज पार्टी से इस्तीफा देकर सबको चौंका दिया।
कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह को आज लिखे पत्र में उन्होंने इस बारे में अपनी प्रतिक्रिया दी हैं। व अपनी बीमारी का हवाला देते हुये पार्टी छोड़ने की बात कही हैं। हरिओम शर्मा पांच साल से मंडल कांग्रेस का दायित्व संभाल रहे थे। व पिछले चुनावों में पार्टी टिकट के दावेदारों में शुमार थे। लेकिन सरकार बनने के बाद अपनी उपेक्षा से आहत बताये जा रहे थे।
दरअसल, देहरा चुनाव क्षेत्र में सुक्खू सरकार ने जिस तरीके से पिछले दिनों राजनैतिक नियुक्तियां की हैं। उससे देहरा में कांग्रेसी खेमे में असंतोष पनपा हैं। इसी के चलते हरिओम शर्मा ने अपनी उपेक्षा के चलते पार्टी छोडने का निर्णय लिया है।

BIJENDER SHARMA

हि‍माचल प्रदेश का समाचार पोर्टल

एक टिप्पणी भेजें

Thanks For Your Visit

और नया पुराने