पालमपुर राज्य स्तरीय होली महोत्सव-2026 के लिए खेल प्रतियोगिताओं कार्यक्रम सूची जारी
8 फरवरी से क्रिकेट प्रतियोगिता होगी शुरु, प्रथम पुरस्कार के तौर पर 41 हजार
कब्बडी के विजेता टीम को भी प्रथम पुरस्कार के तौर पर 41 हजार मिलेगी इनामी राशि
पालमपुर, 06 फरवरी
पालमपुर होली महोत्सव के लिए खेल प्रतियोगिताओं की कार्यक्रम सूची जारी हो गई है। यह जानकारी देते हुए पालमपुर के उपमंडल अधिकारी (नागरिक) एवं महोत्सव समिति के अध्यक्ष डॉ. ओपी यादव ने कहा कि इस वर्ष राज्य स्तरीय होली महोत्सव 1 मार्च से 4 मार्च 2026 तक धूमधाम के साथ आयोजित किया जाएगा। मुख्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों से पूर्व ही क्षेत्र में खेलों का उत्साह बढ़ाने के लिए विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन हर वर्ष की भांति किया किया जा रहा है।
प्रतियोगिताओं को सुचारू रूप से संपन्न करवाने के लिए विभिन्न खेलों के लिए संयोजक नियुक्त किए गए हैं। डॉ. यादव ने बताया कि इच्छुक खिलाड़ी या टीमें इन संयोजकों से उनके मोबाइल नंबर पर संपर्क कर पंजीकरण और अन्य जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
इन खेलों के तहत क्रिकेट के संयोजक अमित सूद (94180-81581) रहेंगे और यह प्रतियोगिता 08 से 19 फरवरी 2026 तक चलेगी जिसमें प्रथम पुरस्कार 41,000 व द्वितीय पुरस्कार 31,000 होगा।
कबड्डी के संयोजक अनुराग नरयाल (98166-48828) रहेंगे, यह प्रतियोगिता 22 से 24 फरवरी 2026 तक होगी जिसमें पुरुष वर्ग के लिए 41,000 व 31,000 तथा महिला वर्ग के लिए 21,000 व 11,000 रुपये के पुरस्कार रखे गए हैं।
बास्केटबॉल के संयोजक सुनंद चित्रा मोबाइल न. 98163-24655 रहेंगे, यह प्रतियोगिता 21 फरवरी से 23 फरवरी तक होगी। जिसमें प्रथम पुरस्कार 31,000 और द्वितीय पुरस्कार 21,000 होगा।
फन गेम्स के संयोजक रोशन लाल (82194-89649) रहेंगे, यह भी 03 मार्च 2026 को होगी जिसमें पुरस्कार राशि 21,000 व 18,000 रहेगी।
वॉलीबॉल के लिए सुनील कुमार (98052-65800) संयोजक रहेंगे, जो 20 से 22 फरवरी 2026 तक चलेगी और इसमें प्रथम पुरस्कार 21,000 व द्वितीय पुरस्कार 15,000 होगा।
शतरंज के संयोजक मुनीष कटोच (98167-77779) रहेंगे और यह 21 से 28 फरवरी 2026 तक चलेगी जिसमें प्रथम पुरस्कार 5,100 व द्वितीय पुरस्कार 2,100 होगा। अंत में, कैरम के संयोजक भी मुनीष कटोच (98167-77779) रहेंगे और यह प्रतियोगिता भी 21 से 28 फरवरी 2026 तक आयोजित की जाएगी जिसमें प्रथम पुरस्कार 5,100 व द्वितीय पुरस्कार 2,100 रखा गया है।
इसी तरह टेबल टेनिस के संयोजक राजन शर्मा (98051-15555) रहेंगे और यह खेल 21 से 23 फरवरी 2026 तक आयोजित किया जाएगा।
बैडमिंटन के संयोजक आकाशदीप रेहान (96253-96096) रहेंगे तथा इसकी प्रतियोगिता 20 से 22 फरवरी 2026 तक होगी।
कुश्ती के लिए वरिंदर चौहान (94188-84200) संयोजक रहेंगे और यह 01 व 02 मार्च 2026 को आयोजित की जाएगी।
मार्शल आर्ट के संयोजक त्रिलोक चंद (70181-88618) रहेंगे और यह 03 मार्च 2026 को एक दिवसीय प्रतियोगिता होगी।
डॉ. ओ.पी. यादव ने क्षेत्र के युवाओं और खेल प्रेमियों से अपील की है कि वे इन प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर भाग लें और होली महोत्सव की खेल भावना को सफल बनाएं। अधिक जानकारी के लिए संबंधित खेल के संयोजक से संपर्क किया जा सकता है।