837 लाख से बनेगी आरा चौक से जौड़बड़ सड़क

837 लाख से बनेगी आरा चौक से जौड़बड़ सड़क
कड़ोआ स्कूल में एक करोड़ से होगा अत्याधुनिक विज्ञान बलाॅक का निर्माण
उद्योग मंत्री ने किये 10 करोड़ की परियोजनाओं के भूमिपूजन- शिलान्यास
देहरा 19 फरवरी: ( विजयेन्दर शर्मा) । जसवां परागपुर विधानसभा क्षेत्र के कड़ोआ में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कड़ोआ में लगभग एक करोड़ की लागत से अत्याधुनिक विज्ञान बलाॅक बनाया जाएगा। सीएसआर के तहत वर्धमान ग्रुप द्वारा बनाए जाने वाले विज्ञान बलाॅक के भूमिपूजन के अवसर पर उद्योग मंत्री बिक्रम ठाकुर ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि क्षेत्र के विद्यार्थियों को इस विज्ञान बलाॅक के माध्यम से विज्ञान की शिक्षा हेतु अत्याधुनिक व्यवस्थाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी। एक करोड़ की लागत से बनने वाले इस विज्ञान बलाॅक का भवन तीन मंजिला होगा, जिसमें कक्षाओं के साथ आधुनिक प्रयोगशालांए भी बनायी जाएंगी। इसके साथ स्कूल में खेल मैदान को विकसित करने हेतु बिक्रम ठाकुर ने 4 लाख रूपये देने की घोषणा की। उद्योग मंत्री ने बताया कि आज जसवां परागपुर विधानसभा क्षेत्र में जहां सरकार के माध्यम से विभिन्न विकासात्मक कार्य किए जा रहे हैं वहीं उद्योगों के माध्यम से भी अनेक परियोजनाओं को अमली जामा पहनाया जा रहा है। स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में इस प्रकार की कईं परियोजनाओं के लिए उद्योगों से सहयोग लिया जा रहा है।
इसके बाद 8.37 करोड़ की लागत से बनने वाली आरा चौक-जौरबड़ सड़क एवं 66 लाख से बनेने वाले सम्पर्क मार्ग मलकूआ, तलाई, रतन बेहड़ वाया धीमान बस्ती, चलाली से भरवाईं बीहन सड़क का भूमिपूजन कर उद्योग मंत्री ने इसका कार्य भी प्ररंभ करवाया। उन्होंने बताया कि आज जसवां परागपुर विधानसभा क्षेत्र में विकास की ऐसी परियोजनाओं को धरातल पर उतारा गया जिसकी कलपना करना भी किसी ने नहीं की थी। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में बह रही विकास की इस धारा को सार्थक बनाने हेतु स्थानीय लोगों ने भी खुले मन से सहयोग किया है। उन्होंने बताया कि जसवां परागपुर विधानसभा क्षेत्र में लगभग 400 कनाल भूमि विकास कार्यों के लिए स्थानीय लोगों द्वारा दान की गई है। उन्होंने बताया कि जसवां परागपुर विधानसभा क्षेत्र का यह समग्र विकास मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के क्षेत्र के प्रति संकल्प और आर्शिवाद को दर्शाता है। प्रदेश में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के नेतृत्व में चल रही सरकार ने जसवां परागपुर विधानसभा क्षेत्र की हर आवश्यकता को पूर्ण करने का आज कार्य किया है।
उन्होंने बताया कि सड़को के साथ-साथ विभिन्न संस्थानों को आज जसवां परागपुर विधानसभा क्षेत्र में बनाया जा रहा है। चाहे हम शिक्षा क्षेत्र की बात करें या स्वास्थ्य की, आज जसवां परागुर विधानसभा क्षेत्र में ही लोगों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा रही हैं। उद्योग मंत्री ने कड़ोआ विद्यालय में लगभग एक करोड़ से बनने वाले विज्ञान बलाॅक के लिए वर्धमान ग्रुप के अध्यक्ष एवं कार्यकारी निदेशक आईएमजेएस सिद्धु, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनुराग पुरी को सम्मानित कर उनका आभार व्यक्त किया। बिक्रम ठाकुर ने जनसमस्याओं को विस्तारपूर्वक सुनते हुए अधिकत्म का मौके पर निपटारा किया तथा शेष के समयबद्ध निवारण हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। इस अवसर पर वर्धमान ग्रुप के अध्यक्ष आईएमजेएस सिद्धु, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनुराग पुरी, जिला परिषद उपाध्यक्ष सनेह परमार, प्रधानाचार्य कड़ोआ स्कूल मलकीत सिंह, एसडीएम देहरा धनबीर ठाकुर, अधिशाषी अभियंता लोक निर्माण विभाग हर्ष पुरी, अधिशाषी अभियंता विद्युत बोर्ड कुलदीप सिंह राणा, अधिशाषी अभियंता जलशक्ति विभाग संदीप चैधरी, बीडीसी सदस्य केशव रतन, करनैल राणा, सत्या सूद, सुदेश कुमारी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारीव स्थानीय लोग उपस्थित रहे।
000
BIJENDER SHARMA

हि‍माचल प्रदेश का समाचार पोर्टल

एक टिप्पणी भेजें

Thanks For Your Visit

और नया पुराने