कांगड़ा जिला रेडक्रॉस सोसायटी ने शक्ति चंद को प्रदान की व्हील चेयर

कांगड़ा जिला रेडक्रॉस सोसायटी ने शक्ति चंद को प्रदान की व्हील चेयर
धर्मशाला, 05 मार्च: ( विजयेन्दर शर्मा) । जिला रेडक्रॉस सोसायटी सचिव ओपी शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि कांगड़ा जिला रेडक्रॉस सोसायटी द्वारा संचालित दिव्यांग पुर्नवास केन्द्र धर्मशाला से शक्ति चंद सपुत्र स्वर्गीय श्री फितू राम निवासी गांव गगल खास, तहसील धीरा जोकि 80 प्रतिशत दिव्यांग हैं, को व्हील चेयर प्रदान की गई।
  उन्होंने बताया कि जिला रेडक्रॉस सोसायटी कांगड़ा द्वारा अनुसूचित जाति, जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, अल्पसंख्यकों और विशेष रूप से सक्षम के सशक्तिकरण मामले विभाग, हिमाचल प्रदेश शिमला के माध्यम से प्रयास भवन धर्मशाला में दिव्यांग पुर्नवास केन्द्र चलाया जा रहा है। इस पुर्नवास केन्द्र से दिव्यांग व्यक्तियों को निःशुल्क सहायता उपकरण प्रदान किये जाते हैं।
000

07 मार्च को विद्युत आपूर्ति रहेगी बाधित
धर्मशाला, 05 मार्च: ( विजयेन्दर शर्मा) । विद्युत उपमण्डल, सिद्धपुर के सहायक अभियंता, कर्म चंद भारती ने जानकारी देते हुए बताया कि विद्युत उप केन्द्र(33/11 केवी सब स्टेशन) सिद्धपुर में उच्च शक्ति के नए पावर ट्रांसफार्मरज स्थापित किये जा रहे हैं। जिस कारण 07 मार्च, 2022 को प्रातः 9 बजे से सायं 5 बजे तक सिद्धबाड़ी, योल, योल बाजार, नरवाणा, सिद्धपुर, होडल, घुरलू, फतेहपुर, सुक्कड़, बागणी, होटल क्लब मोहिन्द्रा, दाड़नू, चोहला, रक्कड़, दाड़ी, खनियारा, स्लेट गोदाम, बन्नी बनोरड़ू, मोहली, तपोवन, झियोल, बरवाला, थातरी तथा खरोता आदि क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।
    उन्होंने बताया कि मौसम खराब होने या अन्य आकस्मिक आपदा में यह कार्य अगले दिनों में किया जाएगा। इस दौरान उन्होंने लोगों से सहयोग की अपील की है।
                           000

BIJENDER SHARMA

हि‍माचल प्रदेश का समाचार पोर्टल

एक टिप्पणी भेजें

Thanks For Your Visit

और नया पुराने