आपदा प्रभावितों को समय पर मदद पहुंचा कर सीएम सुक्खू ने मिसाल कायम की : राजेन्दर राणा


ज्वालामुखी। 15  जुलाई विजयेन्दर शर्मा । वरिष्ठ कांग्रेस नेता पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजेन्दर सिंह राणा ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविन्दर सिंह सुक्खू ने आपदा प्रभावितों को समय पर मदद पहुंचा कर एक मिसाल कायम की है।  उन्होंने कहा कि प्रदेश में पिछले दिनों हुई भारी बारिश के चलते राज्य के बहुत से क्षेत्रों को भयंकर क्षति पहुंची है। ऐसे कठिन समय में न केवल प्रदेश वासियों अपितु राज्य में आए हजारों पर्यटकों को संकट से निकालने के लिए मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू द्वारा किया गया कार्य अनुकरणीय है।
राणा ने कहा कि प्रदेश पर आई इस प्राकृतिक आपदा से राज्य को बाहर निकालने के लिए मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने राहत कार्यों को फ्रंट से लीड कर एक मिसाल कायम की है।  उन्होंने कहा कि आपदा आने के बाद से शिमला से राहत और बचाव कार्य का जायजा लेने के बजाय मुख्यमंत्री ने स्वयं ग्राउंड जीरो पर उतरकर मोर्चा संभाला है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पिछले दिनों से स्वयं जिला कुल्लू और मंडी में रहकर जहां एकतरफ प्रभावितों का हाल जानते हुए उनका हौंसला बढ़ा रहे हैं। वहीं राहत और बचाव कार्य पर पूरी नजर रखते हुए, अधिकारी और प्रशासनिक अमले को उचित दिशा-निर्देश भी दे रहे हैं।
कांग्रेस नेता ने कहा कि राज्य में आए पर्यटक और अतिथियों को सही-सलामत बाहर निकालने की मुख्यमंत्री की प्रतिबद्धता के चलते दो दिनों में 60 हजार से अधिक पर्यटकों को राज्य से सुरक्षित अपने घर भेजा गया है। उन्होंने कहा कि इसके अतिरिक्त मुख्यमंत्री की प्रतिबद्धता के चलते कुल्लू में 48 घंटों में आंशिक तौर पर बिजली व पानी की आपूर्ति बहाल करवाई है। उन्होंने कहा कि ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में प्रभावित क्षेत्रों में सार्वजनिक सुविधाओं को रिस्टोर करने के लिए युद्ध स्तर पर कार्य चल रहा है।
राजेन्दर राणा ने कहा कि इसके अतिरिक्त मुख्समंत्री ने बाढ़ प्रभावित परिवारों को 50 लाख रुपये की राहत राशि जारी करते हुए संवेदनशीलता का परिचय दिया। वहीं राहत राशि में बढ़ौत्तरी करते हुए सभी प्रभावितों को एक-एक लाख रुपये देने की घोषण भी की। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू की तत्परता के चलते प्रदेश में भारी बारिश से बाढ़ एवं भूस्खलन के बाद राहत एवं बचाव कार्यों में तेजी लाई गई है। उन्होंने कहा कि कुल्लू में इतनी बड़ी विपदा के बावजूद प्रदेश सरकार जनजीवन सामान्य बनाने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य कर रही है। 
BIJENDER SHARMA

हि‍माचल प्रदेश का समाचार पोर्टल

एक टिप्पणी भेजें

Thanks For Your Visit

और नया पुराने